Advertisment

केके पाठक का बड़ा एक्शन, 20 लाख से अधिक बच्चों के नाम कटे

पटना : बिहार में शिक्षा विभाग ने स्कूलों से लंबे समय से गायब बच्चों पर बड़ा एक्शन लिया है। 20 लाख से ज्यादा बच्चों का नाम काट दिया है। जिसके बाद अब मैट्रिक-इंटर परीक्षा में शामिल होने पर भी संकट है। मुजफ्फरपुर समेत सूबे में 20 लाख 87 हजार 63 बच्चों के नामांकन रद्द किए गए हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर बड़ा एक्शन लिया गया है। लगातार गायब रहने पर कार्रवाई हो रही है। सबसे ज्यादा मुजफ्फरपुर के बच्चे शामिल हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने इसे लेकर सभी जिलों के डीईओ को निर्देश दिया है। जिला समेत राज्य के विद्यालयों को सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी विद्यालय से लगातार अनुपस्थित पाए जा रहे हैं। जिलावार नामांकन रद्द किए गए। विद्यार्थियों की सूची विभाग की ओर से जारी की गई है। जिन विद्यार्थियों का नामांकन रद्द किया गया है, उनमें से कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या 2,66,564 है। इनकी मैट्रिक और इंटर परीक्षा में शामिल होने पर संशय है।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...