इरफान अंसारी ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक

बोकारो: 31 अक्टूबर को झारखंड विधानसभा के आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में बोकारो सर्किट हाउस के सभागार में जिले के सभी पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की गई।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त कीर्ति श्री , अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक में माननीय सभापति डॉक्टर इरफान अंसारी द्वारा विभिन्न विभागों के योजनाओं की प्रगति, राजस्व संग्रह व विकास योजनाओं की समीक्षा तथा केंद्र प्रायोजित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने समीक्षा के क्रम में सभी विभागीय पदाधिकारी को आंतरिक संसाधन से राजस्व में बढ़ोतरी पर बल दिया । साथ ही बैठक के दौरान सभी विभागों से रिपोर्ट भी प्राप्त किया, जिसका अध्ययन करने के बाद समिति द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाएंगे ताकि जिले में विकास कार्य तेज गति से क्रियान्वित हो।

उन्होंने योजनाओं को ससमय पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा की जिले के जो भी अधिकारियों का अवैध धंधे में संलिप्तता पाई गई तो हम उनके विरुद्ध आवश्यक कारवाई करेंगे!

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...