रांची: बाबूलाल ने एक बार फिर राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्हाें ने बयान जारी करते हुए कहा कि यहां जनता के समस्या का समाधान नहीं होता है बल्कि खानापूर्ति हो रही है यही वजह है की जनता भी अब जान चुकी है की यहां उनके समस्या का समाधान नहीं होनेवाला है बल्कि केवल आवेदन जमा हो रहा है और समस्या जस के तस ही रह जा रहा है।
उन्होंने कहा की झारखंड सरकार के चार साल पूरे हो चुके है और महज कुछ ही दिन बाकी है पता नहीं कब चल जाए ऐसे में इस तरह के राजनिक स्टंट करने में लगी हुई है।
स्थानीय और नियोजन नीति पर कहा की हमारी सरकार ने नियोजन और स्थानीय नीति बनाई थी लेकिन इस सरकार में कोई नीति नहीं है।
उन्होंने कहा की नीति बनाने का काम राज्य का होता है लेकिन इस सरकार ने कोई नीति नहीं बनाई जैसे ही ईडी और सीबीआई का मामल आया उन्होंने कहा की अभी जो झारखंड में सरकार चल रही है उसे बिचोलीए चला रही है। ऐसे में इस सरकार से उम्मीद करना बेमानी है।


