रांची: राजस्थान,तेलंगाना,छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश और राजस्थाना में हुए चुनाव के लिए मतगणना आज होगी। इसको लेकर सभी तैयारी पुरी की ली गई है।
देश में लोक सभा सुनाव में अब छह महीने से भी कम समय बचा हुआ है ऐसे में इन राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम से देश का मुड पता चलेगा।
जहां कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ मे सत्ता में है वहीं भाजपा मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ है। इन तीन राज्यों में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि केसीआर के नेतृत्व वाली बीआरएस तेलंगाना में हैट्रिक लगाने की उम्मीद कर रही है।
ज्यादातर एग्जिट पोल में मप्र में भाजपा को आगे बताया गया है और राजस्थान में कांटे के मुकाबले की संभावना व्यक्त की गयी है।
जबकि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लाभ मिल सकता है। मप्र की 230 सीट, छत्तीसगढ़ की 90 सीट, तेलंगाना की 119 सीट और राजस्थान की 199 सीट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को मतगणना होगी. राजस्थान में एक विस सीट पर उम्मीदवार की मृत्यु होने के कारण चुनाव टाल दिया गया था। मिजोरम में सोमवार को मतगणना होगी।


