Jharkhand Weather Update : अगले तीन दिनों तक सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा 

रांची: राज्य में अगले तीन दिनों तक सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. 10 बजे के बाद से आसमान साफ रहेगा व मौसम शुष्क रहेगा.

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव की संभावना कम है.

ये भी पढ़ें-सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर सीएम हेमंत सोरेन ने पत्रकारों के साथ किया संवाद

लेकिन सुबह में कनकनी के साथ ठंड रह सकती है. 30 व 31 दिसंबर को सुबह में कोहरा व आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे.

एक जनवरी को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों खास कर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, गिरिडीह, देवघर आदि इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है.

रांची में मौसम खुशनुमा रहने व आकाश में हल्के बादल छाये रहने की संभावना है, जबकि दो व तीन जनवरी को राज्य के अन्य हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें-जानिए धनबाद में राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों ने क्यों कर दी तालाबंदी

अगले तीन दिनों तक सुबह में कोहरा, दिन में बादल छाये रहेंगे इधर रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

अभी भी अधिकतम और न्यूनतम तापतातन सामान्य से अधिक है. वहीं कांके का अधिकतम तापमान गुरुवार को 25.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

 

 

 

 

 

 

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img