Advertisment

बेटे से प्रताड़ित पिता ने जायदाद से किया बेदखल

बोकारोः बेटे के प्रताड़ना से तंग आकर एक पिता ने अपने बेटे को जायदाद से बेदखल कर दिया है। ये खबर बोकारो जिला के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसको लेकर दंपत्ति ने एसपी से न्याय की गुहार लगायी है।

31 दिसंबर 22Scope News

जानकारी के अनुसार एक पिता सत्येंद्र शर्मा ने अपने चार बच्चों को पढ़ा लिखा कर इंजीनियर बनाया। सत्येंद्र शर्मा को चार बच्चों में से दो बेटे हैं जबकि दो बेटियां। लेकिन बड़े बेटे अमित शर्मा का व्यवहार पिता के प्रति बदलता गया। अमित शर्मा अपने माता-पिता के साथ आए दिन मारपीट करने लगा और उन्हें प्रताड़ित करने लगा।

थाना ने भी नहीं सुनी फरियाद

सत्येंद्र ने इसको लेकर सेक्टर 4 थाना व सेक्टर 12 थाना में कई बार शिकायत की पर किसी ने भी उनकी एक ना सुनी। जिसके बाद पिता ने अपने बेटे को जायदाद से बेदखल कर दिया। परंतु उसके बाद बेटे का रवैवा और बदल गया। जिसके बाद वह लगातार माता-पिता के साथ मारपीट करने लगा।

जायदाद से बेदखल 2 22Scope News

हमारी जान को खतरा है

अब थक हारकर पीड़ित दंपति ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि मैं अपने बेटे अमित शर्मा को अपने जयजाद से बेदखल कर दिया हूं फिर भी आकर मेरे घर पर और दुकान पर आकर हंगामा करता है।

ये भी पढे़ं-रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 20 जनवरी को 

साहब हमारी जान को खतरा है। हम दोनों पति-पत्नी बीमार हैं और बहुत प्रताड़ित हो चुके हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मुझे मेरे बेटे से बचा लीजिए, नहीं तो वह हमारी हत्या कर देगा।

 

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...