गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

6 साइबर अपराधी गिरफ्तार – गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है.

इस बार पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने इन साइबर अपराधियों को बेंगाबाद थाना क्षेत्र अलग अलग इलाकों में छापामारी कर गिरफ्तार किया है.

बताया जाता है कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि

कुछ साइबर अपराधी फर्जी सिम का प्रयोग कर आम लोगों से ठगी कर रहे हैं.

इसी सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार,

श्याम बाबू राठौर, गौरव कुमार, संजय मुखियार, गजेंद्र कुमार, साकेत वर्मा, सौरभ सुमन, जितेंद्र नाथ महतो,

हवलदार सुरेश यादव के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

6 साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चितमाडीह का 26 वर्षीय फिरोज अंसारी,

जामताड़ा जिले के नारायणपुर डाभाकेंड का 26 वर्षीय अनिल कुमार मंडल, मुफ्फसील थाना क्षेत्र के

गपेय का 20 वर्षीय बबलू कुमार, जमुआ थाना क्षेत्र के चुंगलो का 21 वर्षीय आशीष मंडल,

हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बारवा का रहने वाला 20 वर्षीय बंटी कुमार व 21 वर्षीय अंकित कुमार शामिल है.

वहीं गिरफ्तार इन अपराधियों के पास से पुलिस ने 11 मोबाइल, 15 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 3 बैंक पासबुक,

3 पैन कार्ड और 2 आधार कार्ड बरामद किया है.

गिरफ्तार सभी अपराधी एयरटेल पेमेंट बैंक के कर्मी बनकर लोगों को झांसे में लेकर उनसे ओटीपी

और पासवर्ड प्राप्त करते थे और लोगों के खाते से पैसे की ठगी करते थे.

इसके अलावा ये सभी अपराधी लोगों स्कोका एप के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसे की ठगी करते थे.

वहीं इन साइबर अपराधियों के द्वारा आम लोगों को अश्लील वीडियो भेजकर रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेलिंग

करते हुए पैसे की ठगी करते थे.

17 मोबाइल भी बरामद एसपी ने दी जानकारी, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार

 

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...