Advertisement
Advertisement

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी भीमा यादव गिरफ्तार

औरंगाबाद : औरंगाबाद पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों में 8वें नंबर के 25 हजार के इनामी क्रिमिनल भीमा यादव उर्फ डोमा यादव को गिरफ्तार किया हैं। भीमा की गिरफ्तारी गोह थाना क्षेत्र के बाजार वर्मा से की गई है। गिरफ्तार अपराधी उपहारा थाना के डड़वां गांव का निवासी है। औरंगाबाद पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम ने प्रेसवार्ता में बताया कि तकनीकी स्त्रोतों से सूचना मिली कि जिले के कुख्यात टॉप-10 अपराधकर्मियों में आठवें नंबर का अपराधी भीमा यादव उर्फ डोमा यादव किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए गोह थाना क्षेत्र में सक्रिय है।

इस सूचना पर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए गोह थाना क्षेत्र के बाजार वर्मा में सुनियोजित तरीके से छापेमारी करते हुए भीमा यादव को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि भीमा औरंगाबाद एवं गया जिले के क्रमश: चार कांडों में संलिप्त एवं तीन कांडों में वांछित था। उन्होंने कहा कि भीमा की गिरफ्तारी में सहयोग और सूचना देने पर मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने 25 हजार के ईनाम की घोषणा कर रखी थी।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...

Maoist Commander Arrest: मुंबई में 10 लाख का इनामी माओवादी संजय...

झारखंड के 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराम को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पलामू पुलिस...