Breaking : JSSC CGL पेपर लीक मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

रांचीः JSSC CGL पेपर लीक मामले में सरकार ने एसआईटी का गठन किया गया है। सरकार द्वारा गठित एसआईटी टीम में संजीव कुमार बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक सदर, रांची स्पेशल टास्क फोर्स शामिल हैं वहीं चार पुलिस निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

JSSC CGL प्रश्न पत्र लीक किए जाने के मामले में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। इससे संबंधित आदेश वरीय आरक्षी अधीक्षक द्वारा जारी कर दिया गया।

संलिप्त अभियुक्तों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तारी का आदेश

मालूम हो कि झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (IGGLCCE-2023) 28 जनवरी 2024 को निर्धारित था। परन्तु परीक्षा संचालन के पूर्व ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था। इस घटना के उपरांत तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक, सदर के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया था।

लेकिन काण्ड के अनुसंधानकर्ता-सह-पुलिस उपाधीक्षक सदर, रांची का इस जिला से अन्यत्र स्थनान्तरण रूटीन प्रक्रिया के तहत हो गया है। अतः संजीव कुमार बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक सदर, रांची को इस काण्ड के अग्रतर अनुसंधान हेतु अनुसंधानकर्ता के रूप में नामित किया गया है।

एसआईटी को उपरोक्त प्रश्न पत्र लीक किए जाने के मामले में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।

JSSC CGL पेपर लीक : नामकुम थाना में दर्ज है मामला

इस संदर्भ में नामकुम थाना काण्ड संख्या 45/24, दिनांक 29 जनवरी 2024 को आईपीसी की धारा-467/ 468/420/120बी., 66 आई.टी. एक्ट एवं 12 Jharkhand Competitive Examination (Prevention and Redressal of Unfair means in Recruitment) Act 2023 के अन्तर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।

 

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...