28 फरवरी को सीयूजे का दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति होंगी मुख्य अतिथि

रांचीः झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय-सीयूजे (Central University of Jharkhand-CUJ) रांची में 28 फरवरी को तीसरा दीक्षांत समारोह (3rd Convocation) होने वाला है।

मालूम हो कि इस समारोह की मुख्य अतिथि के तौर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होने वाली है। इसको लेकर सारी तैयारी जोरों पर है। 28 फरवरी को होने वाले Convocation की तैयारी को लेकर वीसी क्षितिज भूषण दास ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

सीयूजे 2 22Scope News

तीन स्टूडेंट को मिलेगा चांसलर मेडल 

कुलपति क्षितिज भूषण ने बताया कि 28 फरवरी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड रांची में राष्ट्रपति तीसरे कन्वोकेशन में शामिल होने आ रही हैं। इस दौरान साल 2022 और 23 के स्टूडेंट को डिग्री दिया जाना है। तीन स्टूडेंट को चांसलर मेडल मिलेगा जो बेस्ट ग्रेजुएट होते हैं।

इसके साथ 153 मेडल दिया जाना है जिसमें 67 गोल्ड मेडल दिया जायेगा। 35 स्टूडेंट को डॉक्टरेट का सर्टिफिकेट भी दिया जाना है। 67 गोल्ड मेडलिस्ट में से 32 लड़कियां हैं।

वीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति एक घंटे तक यूनिवर्सिटी कैंपस में रहेगी। दोपहर एक बजे वो यूनिवर्सिटी से प्रस्थान करेंगी। कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अलावे मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी शामिल रहेगें। साथ ही केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी उपस्थित रहेंगी।

साउथ कोरिया और श्रीलंका से छात्र आएंगे

यह क्षण विधार्थियों के लिए अत्यंत ही खुशी का दिन है जब छात्रों को शिक्षा का सर्टिफिकेट मिलने वाला है। इस समारोह में सभी छात्र भारतीय पारंपरिक परिधान में नजर आने वाले हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मुख्य सचिव की मौजूदगी में तैयारियों से जुड़ी बैठक की गई। कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के अनुसार सभी तैयारियां हो रही है।

सीयूजे 22Scope News

ये भी पढ़ें-और प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, स्थिति गंभीर 

वीसी ने बताया यूनिवर्सिटी के लिए जमीन अधिग्रहण पूरी तरह से नहीं होने के कारण आज भी कई समस्याएं हैं। सड़क से लेकर पेयजल तक की समस्या है।

राज्यपाल ने भी इसको लेकर आश्वासन दिया है कि इसके लिए प्रयास करेंगे। यूनिवर्सिटी में देश के साथ-साथ साउथ कोरिया और श्रीलंका से भी यहां स्टूडेंट्स आएंगे। महानगरों को छोड़ कर स्टूडेंट रांची पढ़ने आएंगे तो इसके लिए उनके मन में कई कई सवाल भी हैं।

Saffrn

Trending News

IRCTC Scam Case: लालू परिवार को फिलहाल राहत, कोर्ट का फैसला...

IRCTC Scam Case: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को IRCTC होटल टेंडर और उससे जुड़े कथित मनी...

गंगा की लहरों का लुफ्त उठाएंगे पर्यटक, राजधानीवासियों को ‘गंगा विहार...

पटना : गंगा नदी पर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने 'गंगा विहार क्रूज' सेवा को नए...

पटना Zoo में तपती धूप से जानवरों को राहत के लिए...

पटना : भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान से जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं पटना जू में वन्यजीवों को राहत देने के लिए...

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा- विकसित बिहार के निर्माण में अब...

पटना : सूचना प्रावैधिकी विभाग बिहार द्वारा विश्वभर में रह रहे बिहार मूल के लोगों को राज्य के विकास, नवाचार, निवेश एवं तकनीकी प्रगति...

संजय सरावगी ने कहा- 12 वर्षों में बदली भारत की तस्वीर...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img