Advertisment

हेवीवेट जयंत सिन्हा को रिप्लेस कर मनीष जायसवाल ने पाया लोकसभा का टिकट

हजारीबाग. बीजेपी ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से अपने लोकप्रिय उम्मीदवार मनीष जायसवाल पर भरोसा जताया है। पार्टी ने इस सीट से दो बार लगातार सांसद रहे जयंत सिन्हा का टिकट काटते हुए मनीष जायसवाल को टिकट दिया है।

जयंत सिन्हा पर भारी पड़े मनीष जायसवाल

बता दें कि मनीष जायसवाल लगातार हजारीबाग की जनता की आवाज बुलंद कर रहे थे। जब भी जरूरत पड़ती तो जरुरतमंदों के लिए खड़ा रहते थे। साथ ही क्षेत्र में पार्टी का जानधार बढ़ाने और पार्टी की मजबूती के लिए लगातार काम कर रहे थे। इसकी वजह से वे लगातार पार्टी के आंतरिक सर्वे में आगे चल रहे थे। बाद में इसका परिणाम टिकट बांटवारे में भी सामने आया। वहीं मनीष जायसवाल को बीजेपी से टिकट मिलने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है।

मनीष जायसवाल को मिला लोकसभा का टिकट

वहीं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो इस सीट पर लगभग दो दशकों से जयंत सिन्हा और उनके परिवार का प्रभाव रहा है। जयंत सिन्हा के पिता और अटल बिहारी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा 1999 में इस सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। हालांकि 2004 में वे सीपीएम के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता से हार गये थे, लेकिन फिर 2009 में इस सीट से जीत हासिल कर उन्होंने दबदबा कायम कर लिया था।

इसके बाद 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उनके बेटे जयंत सिन्हा ने बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल कर प्रभाव कायम रखा था। हालांकि 2024 में मनीष जायसवाल ने उनके प्रभाव पर ग्रहण लगा दिया है और 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट हासिल कर लिया है।

Barhi Bypass Road Accident: बरही बायपास पर अज्ञात वाहन की चपेट...

Barhi Bypass Road Accident: हजारीबाग जिले के बरही बायपास स्थित भारत गैस एजेंसी गोदाम के समीप शनिवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक...

Giddi Police Encounter: गिद्दी में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी,...

Giddi Police Encounter: रामगढ़ जिले के गिद्दी कोलियरी क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस की घेराबंदी के...

Ramgarh Factory Blast: बरकाकाना में टरबाइन ब्लास्ट से तीन इंजीनियरों की...

 रामगढ़ के बरकाकाना में मां छिनमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में टरबाइन ब्लास्ट से तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक कर्मी गंभीर...