रांची: राज्य में बढ़ती महिला हिंसा एवं दुमका, पलामू में महिलाओ के साथ हुए गैंगरेप के विरोध में रविवार को आजसू रातु प्रखंड अध्यक्ष (महिला) वीणा सिंह के नेतृत्व में विशाल कैंडल मार्च एवं विरोध सभा का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में महिलाओं ने राज्य सरकार की विफल हो चुकी कानून व्यवस्था पर खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा देना होगा, महिलाओं का अपमान नही सहेंगे हम जैसे उद्बोधन से गुंजायमान किया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से लक्ष्मी सिंह, शोभा ठाकुर, ममता कुमारी, कलावती देवी, पूजा देवी, रूपा देवी, अनिता देवी, शीला देवी, कौशल्या देवी, अन्नू सिंह, सर्भा देवी, संगीता देवी, अनुराधा देवी, आदि सैकड़ों महिला सदस्य सहित आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य राजीव मिश्रा, सुशील घोष, सोनू सिंह,विशाल साहू, निर्मल कुमार आदि सदस्य शामिल हुए।




