नेशनल लेवल पर बने न्यू मॉडल बिल्डिंग में OPD शिफ्ट

226
नेशनल लेवल पर बने न्यू मॉडल बिल्डिंग में OPD शिफ्ट
Advertisment

आरा : महाशिवरात्रि के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में नेशनल लेवल पर बने न्यू मॉडल बिल्डिंग में शुकवार ओपीडी के सभी विभाग को पूर्ण रूप से शिफ्ट कर दिया गया है। न्यू मॉडल बिल्डिंग में ओपीडी शिफ्ट होने से मरीज, उनके परिजन इलाज कराने एवं चिकित्सकों को भी इलाज करने में काफी सुविधा हो रही है। सुबह से ही न्यू मॉडल बिल्डिंग के ओपीडी के सभी विभागों में इलाज करने को लेकर लोगों की लंबी कतारें लगी रही और सभी डॉक्टर भी मरीज के इलाज करते नजर आए।

Advertisment

आपको बता दें कि कुछ माह पूर्व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा इस न्यू मॉडल बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया था। लेकिन कुछ कार्य अधूरा रहने एवं तकनीकी सुविधाओं की कमी होने के कारण ओपीडी विभाग को शिफ्ट नहीं किया जा सका था। लेकिन सभी अधूरे कर पूरे होने व तकनीकी सुविधा पूरा होने के बाद शुक्रवार को ओपीडी विभाग को इसमें शिफ्ट कर दिया गया है।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement