यूपी-बिहार के लाखों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव के नारों से गूंजी पहाड़ी

कैमूर : पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सभी को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस बीच सुबह से ही सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है।

कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नौहट्टा के बड़वा बाबा पहाड़ी पर महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। अहले सुबह से ही पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक कर दर्शन पूजन का कार्य शुरू हो गया। श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ एक हजार फीट की ऊंचाई तय कर मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के नारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

बता दें कि मंदिर का इतिहास बहुत ही पुराना है। औरंगजेब के शासन काल में मंदिर को क्षति पहुंचाया गया था जिसका प्रमाण मंदिर के पास अवशेषों से मिलता है। यहां सिर्फ साल में एक बार ही शिवरात्रि मेला का आयोजन किया जाता है।मेला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला पार्षद सह बीएसपी नेता विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने फीता काटकर किया। वहीं उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़वा बाबा पहाड़ी धाम को पर्यटन स्थल की सूची में दर्ज कराई जाने की आपसभी की मांग बाबा भोलेनाथ की कृपा से अवश्य पूरी होगी।

उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा भी जिला परिषद के सदन में इस मांग को रखने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक भरत बिंद पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि पिछली बार मेला का उद्घाटन करने विधायक आए थे। उस वक्त विधायक ने कहा था कि जनता प्यासी है हम कुएं हैं।जनता को हमारे पास आना पड़ेगा। पहाड़ी धाम के विकास को लेकर भी कई वादा किया था लेकिन एक वादा निभाया नही और कमिटी के बुलावे पर इस बार आए भी नहीं।

उन्होंने कहा कि विधायक को पार्टी बदलने से काम नहीं चलेगा जो जनता का सेवक रहेगा, वहीं विधायक रहेगा। वहीं जिप सदस्य ने सुरक्षा का उत्तम प्रबंध देख पुलिस प्रशासन का धन्यवाद जताया। इस अवसर पर थाना प्रभारी बेलांव अनीश कुमार, कमिटी के अध्यक्ष अर्जुन कुशवाहा, बृजेश कुमार, किशोर सिंह, लव पटेल, राजेश नंद किशोर सिंह, मुकेश जायसवाल, लाल बिहारी सिंह, पूर्व मुखिया राजेश राम, राजेश पासवान, अरविंद बिंद और हरिश्चंद्र प्रजापति सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...

International Yoga Day 2026: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह...

एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कर्मचारियों ने योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का...

Ranchi Airport News: इंडिगो ने घटाए 5 Flights के फेरे, यात्रियों...

रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की 5 उड़ानों के फेरे कम कर दिए गए हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों और विमानों की कमी का असर...