जानें क्यों बिहार CONGRESS के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि ‘कथनी और करनी में अंतर के कारण CONGRESS को लोग नकार रहे हैं’

223
CONGRESS
जानें क्यों बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि 'कथनी और करनी में अंतर के कारण कांग्रेस को लोग नकार रहे हैं'
Advertisment

CONGRESS कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी। राजद और पप्पू यादव को बताया कारण। भाजपा में जाने की बात से किया इंकार

लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों से चल रही है। पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन खत्म हो चुका है दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन चल रहा है और ऐसे दौर में बिहार CONGRESS को एक बड़ा झटका लगा है। बिहार CONGRESS के दिग्गज नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बिहार में CONGRESS के सहयोगी दल और हाल ही में पार्टी का विलय कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेता पप्पू यादव को अपने इस्तीफा का कारण बताया है।

Advertisment

दिलचस्प होने वाला है SHEOHAR सीट पर मुकाबला, बाहुबली की पत्नी के साथ बाहुबली उतरेंगे मैदान में, जानें क्या है अपडेट…

अनिल शर्मा ने CONGRESS नेतृत्व पर ही बड़ा आरोप लगा दिया और कहा कि बिहार में जंगलराज बनाने में कांग्रेस ने भी साथ दिया है और अगर इस बार राजद बिहार में चार पांच सीट भी जीत लेती है तो बिहार में फिर से जंगलराज बनने लगेगा। उन्होंने CONGRESS और राजद के गठबंधन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस कहती है कि हम गलत का साथ नहीं देंगे दूसरी तरफ राजद से हाथ मिला रही है। उन्होंने सीधे शब्दों में कह दिया कि कथनी और करनी में अंतर होता है और इसी अंतर की वजह से आज देश में कांग्रेस को लोग नकार रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

कांग्रेस
Advertisement