Advertisment

पगली मंदिर में लगती है भक्तों की फरियाद, होती है भक्तों की मन्नतें पूरी

साहिबगंजः राजमहल प्रखंड का मंडय गांव में स्थित पगली दुर्गा मंदिर किसी परिचय का मोहताज नहीं है. दूर-दूर से लोग इस दुर्गा मंदिर में मन्नतें मांगने आते हैं.

किवदंती है कि 17वीं शताब्दी में इस गांव में बहुत बड़ी महामारी आई थी. इस महामारी में गांव की बड़ी आबादी चल बसी, घर-घर के घर उजड़ गए, महिलाएं विधवा हो गई, बच्चे अनाथ हो गए. महामारी के भय और आतंक से तरस्त लोग राजमहल के दूसरे गांवों में जाकर बसने लगे. गांव विरान गया, कुछ गिने-चुने लोग ही गांव में बच गएं.

mANDUR 03 22Scope News

कुछ दिनों के बाद बगल के गांव का एक बच्ची भूल से खेलते-खेलते मंदिर के सामने के तालाब में गिर कर डुब गई. बच्ची के माता-पिता पहले इसी गांव में रहते थें, लेकिन महामारी के भय में गांव छोड़कर बगल के गांव में बस गए थे.

रात में बच्ची के माता-पिता को सपना आया कि तुम्हारी बच्ची हमारे तलाब में डूबी हुई है,  लेकिन, अगर तुम लोग मंडय गांव वापस आकर हमारी पूजा-अर्चना करो तो तुम्हारी बच्ची को मैं पुनर्जीवित कर दूंगी.

माता-पिता ने अगले सुबह मंदिर में माता का पूजा-अर्चना प्रारंभ कर दिया. आखिरकार बच्ची फिर से जिन्दा हो गई. उस दिन ने मंदिर की ख्याति और बढ़ गई.

mANDIR FIANL 02 22Scope News

इस मंदिर की विशेषता है कि माता की प्रतिमा का निर्माण उसी तालाब की मिट्टी से किया जाता है और विसर्जन भी उसी तलाब में होता है. नवमी के दिन पगली मंदिर में दूर-दूर से बड़ी संख्या में भक्त अपनी फरियाद लेकर आते हैं और मन्नत पूरी होने पर माता रानी को बकरे की बलि देते हैं.

रिपोर्टः अमन

गुमला में घाटों पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

12th Wage Agreement Coal Workers: धनबाद में अखिल भारतीय खदान मजदूर...

12th Wage Agreement Coal Workers: कोयला नगर स्थित जुबली हॉल में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की ओर से मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया...

Khilari TSPC Naxal Search Operation: खलारी में टीएसपीसी गतिविधि की सूचना...

Khilari TSPC Naxal Search Operation: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में टीएसपीसी उग्रवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीमावर्ती...

Joymoti Elephant Airlift: बाढ़ में घायल हथिनी ‘जॉयमोती’ को एयरलिफ्ट कर...

Joymoti Elephant Airlift: नागालैंड में जुलाई की भीषण बाढ़ के दौरान तेज पानी में बहकर गंभीर रूप से घायल हुई 53 वर्षीय हथिनी ‘जॉयमोती’...