Advertisment

विधायक ने समझाया तो डांडिया छोड़ वापस घर लौटी महिलाएं

धनबाद: बीजेपी विधायक राज सिन्हा देर रात पंडालों के भ्रमण पर निकले. इस दौरान वह झारखंड मैदान स्थित पूजा पंडाल पहुंचकर माता के आठवें स्वरूप का दर्शन किया. अपने शुभचिन्तकों की सालमती के लिए माता से दुआ मांगी.

पंडाल भ्रमण के दौरान बीजेपी विधायक ने मिशाल पेश करते हुए डांडिया नाइट में आयी महिलाओं को समझाकर वापस घर भेज दिया. विधायक के समझाने पर महिलाएं वापस अपने घर चली गई. पंडाल भ्रमण के दौरान उन्हे सूचना मिली की बगल में ही डांडिया नाइट की तैयारी की जा रही है, पर कोविड गाइडलाइन के तहत इसकी इजाजत नहीं थी.

विधायक राज सिन्हा ने महिलाओं को कोविड प्रोटोकॉल की जानकारी देते हुए उन्हे समझाया कि प्रशासन की अनुमति बिना ही इस तरह के आयोजन करना गैर कानूनी है. वहीं विधायक ने कोयलांचल समेत देश वासियों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दी और शांति समृद्धि की कामना की.

रिपोर्ट- राज कुमार

Bihar Cooperative Policy 2026: नई सहकारिता नीति से बदलेगी बिहार की...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारिता नीति, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग की ओर से क्षेत्रीय पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला...

Khalari Ajeevika Mahila Sahkari Samiti: महिलाओं की आजीविका और रोजगार पर...

Khalari Ajeevika Mahila Sahkari Samiti, खलारी: आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को हुटाप...

Rohini Illegal Mining Network: रोहिणी में अवैध बिजली नेटवर्क ध्वस्त, CISF...

Rohini Illegal Mining Network, खलारी: डकरा-खलारी क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और चोरी के खिलाफ CISF का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को रोहिणी...