Advertisment

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

साहिबगंजः आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया. खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर तक चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में बरहरवा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विशाल कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में नया बाजार और कहार पाड़ा में स्वच्छता अभियान चलाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र संगठन के जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन कई लोग मौजूद थे. इस दौरान मौजूद अतिथियों ने नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के सहयोग से लगभग 250 किलो प्लास्टिक के वेस्ट कूड़े कचरे को इकट्ठा किया.

मुख्य अतिथि एनवाईके के शुभम चंद्रन ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले से 11000 किलो प्लास्टिक के वेस्ट कूड़े कचरे को इकट्ठा करने और लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि हम सभी ग्रामवासियों से आग्रह करते हैं कि वे प्लास्टिक का उपयोग ना करें.

रिपोर्ट-अमन

नदी को रखें स्वच्छ, कोरोना भागेगा दूर

Bihar Cooperative Policy 2026: पर्यटन, डेयरी और हरित ऊर्जा पर फोकस,...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारिता नीति, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग की ओर से क्षेत्रीय पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला...

Khalari Ajeevika Mahila Sahkari Samiti: महिलाओं की आजीविका और रोजगार पर...

Khalari Ajeevika Mahila Sahkari Samiti, खलारी: आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को हुटाप...

Rohini Illegal Mining Network: रोहिणी में अवैध बिजली नेटवर्क ध्वस्त, CISF...

Rohini Illegal Mining Network, खलारी: डकरा-खलारी क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और चोरी के खिलाफ CISF का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को रोहिणी...