मतगणना से पहले INDIA ALLIANCE ने की प्रेस वार्ता, किया इतना सीट जीतने का दावा

148
INDIA ALLIANCE
मतगणना से पहले INDIA ALLIANCE ने की प्रेस वार्ता
Advertisment

INDIA ALLIANCE

Advertisment

पटना: लोकसभा चुनाव का मतगणना चार जून यानि मंगलवार को होना है। मतगणना से पहले इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने पटना में एक संयुक्त प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान राजद ने बिहार में कम से कम 25 सीटों पर जीत का दवा किया और कहा कि एग्जिट पोल चाहे जो भी दिखाए वह सही नहीं है।

राजद प्रवक्ता मनोज झा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मनोज झा ने सबसे पहले एग्जिट पोल पर निशाना साधा और कहा कि एग्जिट पोल के खेल में करोड़ों रूपये का खेल हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे घटक दल के नेता चुनाव आयोग में गए और मांग की पोस्टल बैलेट में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं की जाए। अगर पोस्टल बैलेट में किसी प्रकार की गड़बड़ी की गई तो फिर फिर उसका जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि हर चरण के मतगणना के बाद जब तक प्रत्याशी संतुष्ट नहीं हो जाएं तब तक अगले चरण में प्रवेश न करें। उन्होंने अपने कार्यकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी की संभावना दिखे तो तुरंत आवाज उठाएं। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों के बारे में कहा कि चाहे किसी भी बड़े आदमी का फोन आया हो आपके पास अगर थोड़ी से भी कोशिश की आपने धोखाधड़ी की तो फिर अच्छा नहीं होगा। इस बार हम 2020 वाली बात को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने मांग की कि मतगणना केंद्र पर गणना अभिकर्ता को रिकॉर्डिंग की अनुमति दी जाए या फिर एक एक ईवीएम की सही जानकारी सबके सामने दी जाए। वहीं राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बैलेट पेपर गिनती सबसे बाले हो जानी चाहिए। उन्होंने एग्जिट पोल पर निशाना साधा और कहा कि गांव में कस्बों में गए नहीं, जमीनी हकीकत देखी नहीं और एसी में बैठ कर एग्जिट पोल बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में निष्पक्ष मतगणना हो लेकिन भले समय अधिक लगे। हर प्रत्याशी को संतुष्टि मिलनी चाहिए और किसी भी प्रकार के दबाव या प्रभाव से रिजल्ट प्रभावित नहीं होना चाहिए। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि एग्जिट पोल एक्जैक्ट पोल नहीं है। एक्जैक्ट पोल जनता ने दिया है और वह कल ईवीएम खुलने के बाद पता चलेगा। प्रेस वार्ता के दौरान सीपीआई सचिव रमेश नरेश पांडेय ने कम से कम 30 सीट जीतने का दावा किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BJP ने दिया एक क्विंटल लड्डू का आर्डर, कार्यकर्ता भी जुटे हैं लड्डू बनाने में

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

INDIA ALLIANCE INDIA ALLIANCE INDIA ALLIANCE INDIA ALLIANCE

INDIA ALLIANCE

Advertisement