सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को मुआवजा अनुदान की स्वीकृति

रांची. विशिष्ट स्थानीय आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को हुई क्षतिपूर्ति के लिए जिला प्रशासन की ओर से मुआवजा अनुदान की स्वीकृति दी गयी है। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने राज्य विशिष्ट स्थानीय आपदा सड़क दुर्घटना के तहत क्षतिपूर्ति मुआवजा अनुदान की स्वीकृति दी है। रांची जिला के 03 अंचल के तीन आवेदकों को क्षतिपूर्ति मुआवजा का भुगतान किया जाएगा। इनमे बुण्डू, बड़गाईं और तमाड़ अंचल के एक-एक आश्रितों को 1-1 लाख की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।

इन आश्रितों को मुआवजा अनुदान

1. आवेदक- गिरिधारी महतो
ग्राम- छोटकोलमा, पो.- एदलहातु
थाना-बुण्डू
मृतक का नाम – स्व. लगनी देवी
घटना की तिथि – 08.10.2023
अंचल- बुण्डू

2. आवेदक- सुखदेव सिंह
ग्राम- न्यू बांधगाड़ी, दीपाटोली
थाना-सदर
मृतक का नाम – स्व. अमन सिंह
घटना की तिथि – 20.09.2022
अंचल- बड़गाईं

3. आवेदक- किरण देवी
ग्राम-कोंकाडीह, पो.-रुगड़ी
थाना – तमाड़
मृतक- स्व. त्रिलोचन महतो
अंचल- तमाड़

संबंधित अंचल अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार उप समाहर्त्ता भूमि सुधार सदर, रांची एवं बुण्डू के अनुशंसा के आलोक राज्य विशिष्ट स्थानीय आपदा सड़क दुर्घटना से मृत व्यक्ति के आश्रित को क्षतिपूर्ति मुआवजा हेतु अनुदान की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...