Nalanda में 20 दिन से लापता युवक का शव कुआं से बरामद, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

नालंदा: नालंदा में पिछले 20 दिनों से लापता एक युवक का शव पुलिस ने कुआँ से बरामद किया है। मामला नालंदा के भगानबीघा ओपी की है जहां पुलिस ने एक युवक का शव कुआं से बरामद किया। मृतक की पहचान जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र के हेलाजोत बस स्टैंड के सूरज कुमार के रूप में की गई। मामले में लोगों का कहना है कि हत्या अवैध संबंध में की गई तो वहीँ मृतक के परिजन पैसे के लेन देन में हत्या की बात कही है।

परिजनों ने भगानबीघा ओपी क्षेत्र के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि आरोपियों ने पैसे के लेन देन में युवक की अपहरण कर हत्या कर दी और शव को कुआं में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया। मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी संजय पासवान उर्फ़ रिंकू पासवान ने मृतक से 1 लाख रूपये कर्ज लिया था।

मृतक नौ जून को अपने घर से पटना के लिए निकला था, दोपहर में उसने अपने घर में बताया था कि वह अपने दोस्त संजय के ससुराल आ गया है। फिर रात को उसने फोन नहीं उठाया और अगले दिन से उसका मोबाइल बंद हो गया। पूछताछ में मृतक के दोस्तों ने बताया कि वह अक्सर संजय की पत्नी से फोन पर बातचीत करता था। इसी वजह से संजय ने उसे बुला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने मुख्य आरोपी की पत्नी और साला को भी आरोपी बनाया है जिसकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला के मद्देनजर DRM ने किया सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda

Nalanda

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...