झारखंडवासियों के साथ सरकार ने किया धोखा : जदयू

बोकारो : बोकारो के चास मे आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन मे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने जो वायदे किया उसे पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा कि बिहार मे पिछड़े वर्गों को 36 प्रतिशत आरक्षण नीतीश सरकार ने दिया है लेकिन हेमंत सरकार ने महज 27 प्रतिशत आरक्षण ही दिया है. उन्होंने कहा कि छह महीने के भीतर झारखंड की सबसे बड़ी पार्टी के रूप मे जदयू उभरकर सामने आएगा. विभिन्न पार्टियों को छोड़कर लोग जदयू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मारवाड़ी पंचायत भवन में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिस दौरान कई लोगो ने सदस्यता ग्रहण की है. उन्होंने हेमंत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण को अगर ये बढ़ाना चाहते हैं तो विधानसभा में मामला लाना चाहिए,  तब पता चलेगा कि कौन विरोध करता है. ये केवल बाते करते हैं, काम मे रूचि नही रखते. जदयू काम करने वाली पार्टी है  पड़ोसी राज्य बिहार इसका गवाह है.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

जदयू युवा मोर्चा के प्रदेशअध्यक्ष के घर पुलिस का छापा,

JPSC JSSC CGL Exam: झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा, CID जांच अधूरी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC और JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले पर सरकार से सवाल किया। कोर्ट ने 2500 सफल अभ्यर्थियों के साथ...

Patna Lucknow Flight: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान पर...

 पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की उड़ान 6E925 करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। विमान...

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की...

 दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित घर पर कार्डियक अटैक के बाद उन्हें CPR दी...