चुनाव प्रचार के लिए तेजस्वी Rupauli रवाना, NDA की सरकार पर जम कर साधा निशाना

पटना: रुपौली विधानसभा में उपचुनाव को लेकर सभी दल अपना पूरा जोर आजमा रही है। रुपौली विधानसभा क्षेत्र में एनडीए और राजद ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अपने प्रत्याशी के प्रचार के लिए सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतनराम मांझी भी दौरा कर चुके हैं। ऐसे में अब तेजस्वी यादव भी सोमवार को रुपौली में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके लिए तेजस्वी रविवार को ही पटना से निकल चुके हैं और वे रात पूर्णिया में ही रहेंगे।

पूर्णिया जाने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राज्य सरकार और बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री को चुनौती दी और कहा कि बताएं मेरे समय का कौन पुल गिरा है। मैं जांच के लिए तैयार हूं, बस वे डाटा बताएं। तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहा है, डबल इंजन की सरकार चुप है। राज्य में लगातार लूट, हत्या डकैती की घटनाएं घट रही है लेकिन कोई कुछ बोल नहीं रहा है। उनके पास कुछ और है नहीं सिर्फ तेजस्वी यादव को गली देना है, इससे अधिक वे कुछ नहीं कर सकते हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि महंगाई की स्थिति देखिए, मैं सत्ता पक्ष से पूछता हूं कि कोई एक सब्जी का दाम बताइये जो 45 रूपये से कम हो। आज आलू भी 45 रूपये किलो बिक रहा है। आम आदमी परेशान हैं। गरीबों को खाना नहीं मिल रहा और डबल इंजन की सरकार कुछ नहीं कर रही है। विशेष राज्य के दर्जा पर आज सत्ता पक्ष चुप्पी साधे हुए है, सब मिल कर सिर्फ तेजस्वी यादव को गाली दे रहे हैं। हर बात के लिए तेजस्वी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार पेपर लीक की घटना घट रही है लेकिन राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें- राज्य में वज्रपात से 10 लोगों की मौत, CM ने किया अनुग्रह राशि का एलान

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

77वें जन्मदिन 77वें जन्मदिन 77वें जन्मदि77वें जन्मदिन77वें जन्मदिनन
Rupauli Rupauli Rupauli

Rupauli

Saffrn

Trending News

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...

नाबालिग छात्रा साथ गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

पुलिस को मिली कामयाबी, हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा,...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। कल यानी 29 मई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर वार्ड संख्या-6 में सूरज...

SBI की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास, अपने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किए जाने का...

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 2 IAS अधिकारी सस्पेंड

पटना : चर्चित टेंडर घोटाले के कथित मास्टरमाइंड रिशु श्री से लाभ लेने के आरोप में बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img