जमशेदपुर में चुनाव आयोग की टीम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये ये निर्देश

जमशेदपुर. भारत निर्वाचन आयोग के प्रमुख सचिव अरविन्द आनंद के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को जमशेदपुर दौरे पर पहुंची। टीम ने जिला समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

निर्वाचन आयोग के प्रमुख सचिव ने जिले में चल रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची के अद्यतनीकरण, घर-घर सत्यापन, डिजिटाइजेशन, पुराने लेमिनेटेड मतदाता पहचान पत्र के नवीनीकरण, पहचान पत्रों के वितरण, मतदान केंद्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं, जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति एवं लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत जैसे विषयों पर विस्तृत रूप से समीक्षा की एवं जरूरी दिशा निर्देश दिए।

सभी प्रकार के मतदाता पंजीकरण से जुड़े लम्बित आवेदनों को मिशन मोड में निष्पादित करने को कहा गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी को त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची का प्रकाशन सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम सम्बन्धी गतिविधियों एवं अब तक की प्रगति की जानकारी आयोग की टीम को दी।

Jharkhand High Court Verdict: धनबाद जमीन रजिस्ट्री मामले में 4 Sub...

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद जमीन रजिस्ट्री गड़बड़ी मामले में चार पूर्व सब रजिस्ट्रारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई रद्द कर दी। कोर्ट ने निबंधन पदाधिकारी...

Jharkhand Malaria Alert: पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव Red Zone में,...

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव मलेरिया रेड जोन में शामिल। मिशन उदय M 2.0 में 700 पीएफ मरीज मिले, 352 संक्रमितों में...

JSSC Excise Constable Paper Leak: 2400 पन्नों की Chargesheet दाखिल, 179...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में रांची पुलिस ने 2400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। 179 आरोपी नामजद, जांच में फर्जी...