DM ने SDO को बैंक प्रबंधक पर FIR करने का दिया आदेश

नालंदा : इलाहाबाद बैंक के राणाबिगहा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने सैकड़ों खाताधारकों के रुपए गबन कर लिए थे। इस मामले में कुछ ग्राहकों को रुपए लौटाया गया है। बाकी बचे लोग अब भी पैसे के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। सोमवार को पैसों के भुगतान कराने की गुहार लगाने के लिए दर्जनों ग्रामीण समाहरणालय पहुंचे। उन्होंने डीएम शशांक शुभंकर को आवेदन देकर भुगतान कराने की मांग की है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीओ अभिषेक पलासिया को इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक पर एफआईआर करने का आदेश दिया है। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आपके आदेश का अनुपालन नहीं होने की शिकायत है। अगर इस मामले में अनुपालन नहीं हो रहा है, तो संबंधित अधिकारी पर एफआईआर दर्ज करें। हालांकि, एसडीओ ने इस संबंध में 14 मार्च 2024 को संबंधित बैंक प्रबंधक से पत्राचार किया था। उन्हें सदेह उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा था। अन्यथा संपूर्ण जवाबदेही बैंक की मानते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद इस आदेश का अनुपालन नहीं किया गया।

यह भी पढ़े : भटबीघा में पेयजल संकट, लोगों का जीवन हुआ मुश्किल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img