हिना शहाब से लालू-तेजस्वी की हुई मुलाकात, जल्द थाम सकती है RJD का दामन

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव कल यानी सात अगस्त को दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब से पटना स्थित बोरिंग रोड में एक राजद एमएलसी के आवास पर मुलाकात हुई। तीनों नेताओं ने एक ‘सीक्रेट’ मीटिंग की है। बताया जा रहा है कि तीनों नेताओं में करीब आधे घंटे तक बातचीत की।  यह भी खबर आ रही है कि वह जल्द ही राजद का दामन थाम सकती हैं।

बिगड़े रिश्ते को ठीक करने की कोशिश?

आपको बता दें कि सबसे बड़ी बात है कि इस मुलाकात के दौरान क्या कुछ बातें हुई हैं, मुलाकात की वजह क्या है अभी तक तो यह पता नहीं चल पाया है। दरअसल, मो. शहाबुद्दीन के निधन के बाद से राजद में अपनी अनदेखी से हिना शहाब नाराज चल रही थीं। इस बार पार्टी ने सीवान से उनको लोकसभा चुनाव में टिकट भी नहीं दिया था। ऐसे में उन्होंने निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला किया था। वह चुनाव लड़ीं भी और दूसरे नंबर पर रहीं। राजद उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी तीसरे नंबर पर रहे थे। इस मुलाकात को हिना शहाब और लालू परिवार के बीच बिगड़े संबंध को फिर से मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े : हिना शहाब ने कहा- विकास मेरी पहली प्राथमिकता

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर...

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026, पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार लोक सेवा...

Jharkhand SIR Update: झारखंड में वोटर लिस्ट संशोधन तेज, 8.43 लाख...

 झारखंड में SIR के तहत 16 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 8,43,063 और फॉर्म-8 के 5,35,865 आवेदन डिजिटाइज हुए। रांची में नाम जोड़ने और संशोधन...

Anant Singh Road Show: मोकामा में अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी...

Anant Singh Road Show, पटना: बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान कथित तौर पर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने...