Breaking : सीबीआई डॉ. संदीप समेत 5 को अचानक लेकर पहुंची सियालदह कोर्ट

डिजीटल डेस्क : Breaking – सीबीआई डॉ. संदीप समेत 5 को अचानक लेकर पहुंची सियालदह कोर्ट। कोलकाता निर्भया कांड के रूप में बीते 12 दिनों से लगातार सुर्खियों में छाए आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल छात्रा के रेप और मर्डर की घटना की जांच कर रही सीबीआई की टीम गुरूवार शाम को अचानक सियालदह कोर्ट परिसर पहुंची है।

सीबीआई अपने साथ आरजी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसपल डॉ. संदीप घोष के अलावा अन्य 4 मेडिकल विद्यार्थियों को लेकर पहुंची। सीबीआई अधिकारियों ने अचानक इन्हें लेकर कोर्ट पहुंचने के पीछे के अपने मकसद का खुलासा नहीं किया है लेकिन सीबीआई के इस कदम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है कि बड़ी कार्रवाई शुरू हो रही है।

लगातार सातवें दिन डॉ. संदीप घोष से सीबीआई ने की पूछताछ

इससे पहले लगातार सातवें दिन साल्टलेक स्थित सीजीओ कांप्लेक्स के दूसरी मंजिर पर सीबीआई के पूछताछ केंद्र में डॉ. संदीप घोष हाजिर हुए। दिन भर सुप्रीम कोर्ट की चली कार्रवाई के दौरान साल्टलेक में पूछताछ का दौर एवं घटना से जुड़े साक्ष्यों की तर्कसम्मत कड़ियां जोड़ने का काम जारी रहा।

इस बारे में सीबीआई की ओर से हमेशा की ही भांति काफी गोपनीयता बरती जा रही है। लेकिन तीसरे पहर सीबीआई के पूछताछ केंद्र पर अचानक हलचल तेज हुई।

वहां से सीबीआई अधिकारियों की एक टीम अपने साथ डॉ. संदीप घोष और 4 मेडिकल विद्यार्थियों को अलग-अलग गाड़ियों में लेकर सियालयदह कोर्ट पहुंचीं तो अटकलों का बाजार गर्म हो गया कि कहीं इनकी गिरफ्तारी या केवल पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष की गिरफ्तारी तो नहीं होने वाली।

हालांकि कई बार पूछे जाने के बाद भी सीबीआई टीम के किसी भी सदस्य ने किसी कार्रवाई के होने या न होने वारे में कोई संकेत अपनी ओर से नहीं दिया और सवालों को लगातार टाल गए।

आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष
आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष

डॉ. संदीप पर अब शिकंजा कसने की तैयारी में

ऐसे में कयास है कि सीबीआई अब डॉ. संदीप घोष पर शिकंजा कसने की तैयारी कर चुकी है। या तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा या फिर उनके बयान अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने कलमबद्ध कराए जाएंगे। साथ ही उनके पॉलीग्राफ टेस्ट कराने संबंधी अदालत से अनुमति मांगे जाने का भी अनुमान व्यक्त किया गया है।

ऐसा दावा करने वाले अदालती स्टाफ ने कहा कि सीबीआई अधिकारी अपने साथ कुछ आवेदन पत्र लाए हैं और उसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अब सीबीआई डॉ. संदीप घोष समेत पांचों चिकित्सकों के पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मांग सकती है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सियालदह एसीजेएम अदालत को मृत मेडिकल छात्रा के केस में गिरफ्तार आरोपी संजय राय के पालीग्राफ टेस्ट कराने के आवेदन पर शुक्रवार सायं 5 बजे तक फैसला लेने का आदेश दिया है।

आरोपी के पॉलीग्राफ टेस्ट पर कल फैसला ले सियालदह कोर्ट, ‘सुप्रीम सवाल’ – 14 घंटे बाद क्यों दर्ज हुआ एफआईआर

आरजी कर अस्पताल की घटना में गिरफ्तार और रिमांड पर लिए गए आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का आवेदन सीबीआई ने कोलकता के सियालदह एसीजेएम के पास किया है।

गुरूवार को सीबीआई की ओर इस बाबत ध्यान आकृष्ट किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई ने कहा कि शुक्रवार सायं 5 बजे तक सियालदह एसीजेएम इस संबंध में फैसला लें ताकि स्थिति साफ और जांच में विलंब ना हो।

इससे पहले लंच ब्रेक के बाद सुनवाई के दौरान सीजेआई ने पूछा क्या कारण है कि मूल घटना के संबंध में एफआईआर 14 घंटे की देरी से दर्ज हुई? आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल को सीधे कॉलेज आकर एफआईआर दर्ज करानी चाहिए थी लेकिन नहीं किया तो वे किसे बचा रहे थे?

कपिल सिब्बल ने कहा कि हमने दिशानिर्देशों का पालन किया है तो उन्हें तुरंत टोकते हुए सीजेआई ने कहा- घटना के संबंध में एफआईआर रात 11:30 बजे दर्ज करना शुरू हुआ और रात के 11.45 बजे दर्ज हुआ जबकि उससे 14 घंटे पहले उसी सुबह करीब 9 से 9.30 बजे के दरम्यान ही मृत मेडिकल छात्रा की लाश मिल गई थी। ऐसे में 14 घंटे देर से एफआईआर दर्ज किए जाने की कोई ठोस वजह?

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...