भड़क उठे अशोक चौधरी, कहा- फालतू की बातें ना करें, NDA के साथ हैं नीतीश कुमार

पटना : बिहार में सियासी गरमाहट इस समय कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। जब मीडिया ने पटना एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश कुमार के महागठबंधन से जुड़े सवाल पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से प्रतिक्रिया मांगी, तो वे गुस्से में भड़क उठे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नीतीश कुमार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे महागठबंधन के साथ नहीं जाएंगे। फिर बार-बार वही सवाल उठाने का क्या मतलब है।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आप लोगों के पास कोई काम नहीं है, फालतू की बातें क्यों कर रहे हैं। अगर राजद सवाल पूछ रही है, तो राजद से पूछिए, जदयू पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। अशोक चौधरी का यह बयान उस वक्त आया जब पत्रकारों ने उनसे नीतीश कुमार पर राजद की नेता रोहिणी आचार्य के ट्वीट के बारे में पूछा। चौधरी ने इसे लेकर भी कहा कि उनके बयानों को कोई सीरियसली नहीं लेता है। मंत्री ने साफ कर दिया कि नीतीश कुमार का रुख बिल्कुल स्पष्ट है और जदयू को बेवजह विवादों में घसीटने का कोई मतलब नहीं है। वह एनडीए के साथ मिलकर बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं।

यह भी पढ़े : केंद्र की मदद और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हो रहा है विकास – अशोक चौधरी

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...