RG Kar Case में CBI ने गिरफ्तार आरोपी संजय के Narco टेस्ट की अनुमति मांगी

डिजीटल डेस्क : RG Kar Case में CBI ने गिरफ्तार आरोपी संजय के Narco टेस्ट की अनुमति मांगी। कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज अस्पताल Case में CBI ने रेप और मर्डर की अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए गिरफ्तार आरोपी संजय राय का Narco टेस्ट कराना चाह रही है।

इसके लिए शुक्रवार को CBI की ओर से कोलकाता के अलीपुर कोर्ट अर्जी दायर की गई है। इस पर अपराह्न तक कोर्ट से अनुमति मिलने की उम्मीद है। अनुमति मिलते ही CBI तत्काल आरोपी का Narco टेस्ट कराने की तैयारी में है ताकि मामले पर छाए धुंध को छांटा जा सके।

सुप्रीम कोर्ट ने CBI से हफ्ते भर में नई जांच रिपोर्ट का स्टेटस दाखिल करने का आदेश दिया हुआ है।

RG Kar Case – CBI ने लिए आरोपी के के दांतों के निशान और लार के नमूने

बता दें कि बीते 9 अगस्त की सुबह RG Kar मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चौथी मंजिल पर स्थित सेमिनार रूम में मेडिकल छात्रा का शव मिला था। उसके तुरंत बाद मामले के तूल पकड़ते ही जैसे-तैसे रेप और मर्डर का केस दर्ज हुआ और एक दिन बाद कोलकाता पुलिस ने अस्पताल में ही तैनात सिविक वालंटियर संजय राय को हिरासत में लिया था।

RG Kar Case :

बाद में कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी गई। CBI ने अदालत की अनुमति से आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया लेकिन वह उसमें अपनी उस बात पर अड़ा रहा कि रेप और मर्डर की असल घटना से उसका कोई लेनादेना ही नहीं है।

उसके बाद CBI ने बीते गुरुवार आरोपी संजय रॉय के दांतों के निशान और लार के नमूने लिए है, जोकि इस केस में अहम सबूत साबित हो सकते हैं। CBI के मुताबिक, टीम बुधवार रात प्रेसीडेंसी जेल पहुंची, जहां आरजी कर अस्पताल की महिला डॉक्टर से रेप और हत्‍या के आरोप में बंद आरोपी संजय रॉय से पूछताछ की। पूछताछ पांच घंटे तक चली।

RG Kar Case :

उसी दौरान सीबीआई की टीम ने आरोपी संजय रॉय के दांतों के निशान और लार के नमूने भी लिए हैं। CBI के अधिकारियों ने आरोपी से एक नरम वस्तु पर कभी हल्‍के तो कभी तेज से काटने के लिए बोला। इस तरह उसके दांतों के निशान लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला  भेजा गया है।

बता दें कि CBI ने कोलकाता कोर्ट में आरोपी संजय से जेल में पूछताछ करने और न्यायिक हिरासत के दौरान दांत के निशान लेने की अनुमति मांगी थी, जिसे अदालत ने बीते बुधवार को मंजूर कर लिया था।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img