पटना-गया रेलखंड पर मेमू सवारी गाड़ी व कार में हुई टक्कर, 4 लोग घायल

जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड पर अवैध रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान एक कार ट्रेन से टकरा गई। जिससे चार लोग जख्मी हो गए। घायल सभी को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। यह घटना गया पटना रेलखंड पर सलेमपुर गांव के समीप का है। घायल व्यक्ति राजेश कुमार ने बताया कि हमलोग सुखदेव विगहा से कार पर सवार होकर चार लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे की तभी ट्रेन आ गई। जिसके कारण ट्रेन के चपेट में आने से कार बगल के एक गड्ढे में गिर गया। कार पर सवार सभी लोग घायल हो गए।

इस घटना की सूचना बगल के गांव को ग्रामीणों को लगी ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर आए और सभी लोगों को पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज किया जा रहा है। उसका कहना है कि कार चालक पहली बार इस रास्ते से आया था। उसको कुछ पता नहीं चल रहा था कार शीशा बंद किए हुए थे। जिसके कारण हम लोगों को पता नहीं चल सका जिससे यहां हादसा हो गया। गनीमत रही की इस हादसा में में किसी की मौत नहीं हुई है। सभी लोग सुरक्षित हैं। गया-पटना रेल खंड पर लगातार अवैध क्रॉसिंग के कारण का लगातार ट्रेन हादसा हो रहा है। उसके बाद भी रेलवे विभाग द्वारा अवैध क्रॉसिंग बंद करने की कोई ठोस उपाय नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा हुआ जख्मी

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद RJD में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर सियासी...

Giddi Marriage Hall Project: ₹3 करोड़ के विवाह भवन पर गिद्दी...

Giddi Marriage Hall Project: जिले के दाड़ी ब्लॉक के गिद्दी 'A' इलाके में CCL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से बनने वाले प्रस्तावित वेडिंग...

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...