पीएम मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने सभी को दी बधाई

हजारीबाग. बुधवार को हजारीबाग में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को एतिहासिक और सफल बनाने के लिए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ता, आम-जनता, मोदी समर्थक, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन को बधाई देते हुए आभार जताया।

पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने दी बधाई

सांसद जायसवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर से जहां पूरे देश को कई योजनाओं की सौगात दी, वहीं मटवारी के गांधी मैदान से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का समापन करते हुए आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में “रोटी, बेटी और माटी” बचाने का संकल्प दिलाया और झारखंड में सत्ता परिवर्तन करने का उलगुलान किया।

सांसद जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी के हजारीबाग आगमन के दौरान आप सभी लोगों ने उन्हें जो प्यार और समर्थन दिया, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व हजारीबाग में ऐसी भीड़ कभी हजारीबाग के इतिहास में किसी भी सभा में नहीं हुई थी। पीएम मोदी ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय से गांधी मैदान तक सड़क मार्ग से पहुंचकर जनभावना का सम्मान भी किया।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Neonacon 2026: रिम्स में 17-19 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय...

 रांची के रिम्स में 17-19 अप्रैल तक झारखंड नियोकोन 2026 का आयोजन, देशभर से 300 शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे और आधुनिक चिकित्सा पर...

JTET भाषा विवाद गहराया, हजारीबाग में अभ्यर्थियों का विरोध मार्च ;मुख्यमंत्री...

Hazaribagh: JTET भाषा विवाद लगातार गहराता चला जा रहा है जिसमें 10 सालों से लंबित यह परीक्षा के लिए आगामी 21 अप्रैल से 21...

सरिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पूर्नीडीह में तीन अवैध...

Giridih:  सरिया प्रखंड के पूर्नीडीह में अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध रूप से...

मुख्यमंत्री ने कहा- PM व नीतीश ‘जेपी’ के सपने को कर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं...

रांची में मासूम के साथ हैवानियत पर बिफरे Sanjay Seth, कहा-...

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद घृणित और दु:खद मामला सामने आया है। इस मामले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img