Reliance के 75 हजार वालंटियर्स ने देशभर में चले स्वच्छता-अभियान में लिया हिस्सा

Desk. स्वच्छता पखवाड़े में राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन के तहत रिलायंस (Reliance) के 75,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने 4,100 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। वालंटियर्स में 59 हजार से अधिक रिलायंस के कर्मचारी थे और करीब 16 हजार लोग रिलायंस फाउंडेशन के विभिन्न पहलों से जुड़े थे। रिलायंस कर्मियों के साथ-साथ उनके परिवार और समुदाय के अन्य लोग भी शामिल हुए। कुल 17 हजार से अधिक पेड़ भी इस दौरान लगाए गए।

स्वस्छता अभियान पर रिलायंस फाउंडेशन के सीईओ जगन्नाथ कुमार ने कहा, “Reliance के लिए स्वच्छ भारत मात्र एक मिशन नहीं है; यह हमारे Reliance परिवार के हर एक सदस्य के लिए पर्यावरण की देखरेख का अवसर है। इस वर्ष रिलायंस का WeCare4Swachhata अभियान भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान में हमारी भागीदारी का एक दशक पूरा होने का प्रतीक है। रिलायंस इको सिस्टम में निहित ‘वी केयर’ दर्शन के तहत, हमारे इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ और हरित भारत के दृष्टिकोण को मजबूत करना है। पूरे भारत में स्वच्छता के लिए स्वयंसेवा महत्वपूर्ण है, हमारा उद्देश्य समुदायों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था।”

17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच, आवासीय क्षेत्रों, स्कूलों, बाजारों, समुद्र तटों, पूजा स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, ऐतिहासिक स्मारकों के अलावा सड़कों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाए गए। इसके अलावा, 30,000 से अधिक बच्चों ने जागरूकता प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं और रिलायंस स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित अन्य गतिविधियों में भाग लिया।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...