Tuesday, October 21, 2025
Loading Live TV...

Latest News

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, बेटे निशांत कुमार भी रहे साथ

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष प्रकाश पर्व दीपावली को पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास में मनाया। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और हर घर में खुशहाली का उजियारा...

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवक पवन ने स्कूटी से पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी पवन नामक युवक ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पवन और एक अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान पवन ने झपटमार से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। खुद को फंसता देख...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि घोषित 6 सीटों में से किसी एक पर भी उसे उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं दिया गया।RJD-कांग्रेस पर आरोप JMM के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस स्थिति के लिए राजद (RJD) और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झामुमो को चुनावी...

Hazaribagh : दुर्गा पूजा को लेकर सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम…

Hazaribagh : दुर्गा पूजा को लेकर पूरे राज्य भर में झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है। 40 ऐसी कंपनी जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवा दे रही थी उन्हें दुर्गा पूजा में लोगों की सुरक्षा में लगाया गया है। यही सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। असामाजिक तत्व दुर्गा पूजा के दौरान खलल पैदा ना करें इसे देखते हुए पूरे राज्य भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

आने वाले समय में झारखंड में चुनाव भी है इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में है। हजारीबाग पहुंचे झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया विशेष शाखा ने पूरे राज्य भर के सभी दुर्गा पंडाल का विश्लेषण कर मुख्यालय को सौंपा है। उनके ही विश्लेषण और स्थानीय जिला प्रशासन के अनुसार फोर्स की उपलब्धता सुनिश्चित गई की गई है।

Hazaribagh : पुलिसकर्मियों को वर्दी में क्षेत्र में रहने का आदेश

पिछले दिनों सभी जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक भी की गई। उचित निर्देश भी निर्गत किया गया है। दुर्गा पूजा को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। सभी को वर्दी में क्षेत्र में रहने का आदेश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि 40 कंपनी जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगे हुए थे, जिन क्षेत्रों में नक्सली गतिविधि कम हुई है। सभी कंपनी को अलग-अलग जिले में भेजा गया है. जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि सभी पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे, हेल्पलाइन नंबर, बैरिकेडिंग, फायर सेफ्टी, पुलिस क्लस्टर, महिला सुरक्षा, और वॉलिंटियर का इंतजाम हो।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट—

Related Posts

घाटशिला उपचुनाव: सांसद मनीष जायसवाल का झामुमो पर बड़ा आरोप, जानें...

Hazazribagh: घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर...

Hazaribagh: दिवाली की खुशियां बदली मातम में, डूबने से युवक की...

Hazaribagh: दीपावली की खुशियों के बीच हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र के सिझुआ गांव में मातम छा गया है। गांव के 22 वर्षीय...

Hazaribagh: SBMCH दीपावली और छठ पर आपात स्थिति से निपटने को...

Hazaribagh: दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान संभावित अगलगी की घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीसी शशि...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel