CM Nitish बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, मंत्री जमा खान ने चुनाव को लेकर कहा…

पटना: बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खान ने बिहार विधानसभा उप चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्ष के जीत के दावा पर कहा कि ये तो कभी संभव नहीं होगा। बिहार में भी तेजस्वी सरकार में थे और जनता ने उन्हें देखा है। बिहार के उपचुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्ष हारेगा। राजद के शासनकाल में बिहार का क्या हाल था जनता ने देखा है। उस समय झारखंड भी बिहार के साथ था तो झारखंड की जनता भी राजद के बारे में जानती है।

उन्होंने कहा कि एनडीए बिहार के सभी चार विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेगा साथ ही झारखंड में भी एनडीए की सरकार बनेगी। जमा खान एनडीए में परिवारवाद के बयान पर कहा कि विपक्ष के बयान से कुछ फर्क नहीं पड़ता है। बिहार में नीतीश कुमार ने कभी भी परिवारवाद नहीं किया है और न उन्होंने जातिवाद किया है।

वहीं पत्रकारों ने जब जमा खान से नीतीश कुमार के अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ने के मामले में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार की बड़प्पन है कि बिहार के विकास के लिए अगर उन्हें लगता है तो वह हाथ भी जोड़ते हैं। नीतीश कुमार एक महापुरुष हैं और उनका ध्यान हमेशा बिहार के विकास पर रहता है।

यह भी पढ़ें-    Nitish Govt. ने चार नेताओं की बढ़ाई सुरक्षा, की गई Y और Y+…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img