झारखंड में न NRC लागू होगा न UCC, यहां CNT और SPT रहेगा, बोले हेमंत सोरेन

गढ़वा/गुमला. सीएम हेमंत सोरेन ने गढ़वा और गुमला में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये लोग घर परिवार को तोड़ने में लगे हैं। ये विषैला जहर उगलते हैं। उनके आगे विषधर भी फेल है। इन लोगों से बच के रहना है। यहां न UCC लागू होगा न NRC होगा। यहां CNT और SPT रहेगा। 5 वर्ष के दौरान हम लोगों ने कितनी चुनौतियों का सामना किया, आप सभी ने देखा है।

इस दौरान हेमंत सोरेन ने गढ़वा में जेएमएम प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर और गुमला प्रत्याशी भूषण तिर्की के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जुमलाबाज भाजपा के लोग यहां आने वाले हैं। ये लोग यहां का बेटा, आदिवासी-मूलवासी को हटाना चाहते हैं। सरकार गठन के बाद जब हम लोग आपके लिए काम करना यहां शुरू किया तो इन लोगों ने झूठे आरोप में मुझे जेल में डाल दिया। इन्हें यहां के आदिवासी-मूलवासी दलित, पिछड़ों से कोई मतलब नहीं है। उन्हें यहां से मतलब है तो यहां के खनिज संपदा से मतलब है और झारखंड के खनिज संपदा का 1 लाख 36000 करोड़ हमारा बकाया ये नहीं दे रहे हैं।

भाजपा सूखता हुआ पेड़- हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने बताया कि यहां की माता बहनों के सम्मान में हम उन्हें आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष में हर घर में एक लाख रुपये पहुंचने का काम करेंगे और हम लोगों ने कानून बना दिया है कि जिनके खाते में 1000 रुपये जा रहे हैं, वह 2500 रुपये हो जाएंगे। इन्हें अगर मौका लग गया तो यह आपके शरीर से कतरा कतरा खून निकाल लेंगे। 5 वर्ष से ये सत्ता से बेदखल हैं। आज भारतीय जनता पार्टी का पेड़ सूखते जा रहा है। आने वाले समय में फिर 5 साल तक इन्हें बाहर करेंगे और इन्हें जड़ से उखाड़ देंगे।

गड़बड़ी करने वाले जेल जाएंगे- हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा ये लोग कहते हैं कि जेपीएससी और सीजेएल परीक्षा के जरिए हुई नियुक्ति का सीबीआई से जांच कराएंगे। हमने सीजीएल परीक्षा की पूरी जांच कर ली है। लोग चिन्हित हो चुके हैं, जिन्होंने गड़बड़ी करने की कोशिश की, गड़बड़ी तो कर नहीं पाए, पकड़े गए। चुनाव समाप्त होते ही वे सभी जेल जाएंगे।

डर से चुनाव पहले कराया- हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कि इन लोगों ने हमारे कार्यकाल को पूर्ण नहीं होने दिया। एक माह हमारा कार्यकाल बचा हुआ था। इन्होंने एक माह पूर्व चुनाव करा दिया। इन्हें पता था कि अगर एक माह मैं और यहां के लोगों के कार्य कर दिया तो इनकी पूरी तरह से भद्द पीट जाएगी।

दो चरण में चुनाव क्यों, पांच चरण में क्यों नहीं- हेमंत सोरेन

इस दौरान हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इनके गृह मंत्री ने कहा है कि नक्सलवाद खत्म कर देंगे। हम पूछना चाहते हैं, अगर नक्सलवाद खत्म नहीं हुआ तो जो पांच चरण में होने वाले चुनाव को दो चरण में कैसे करा रहें हैं। इससे साफ संकेत है कि इस राज्य में नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो चुका है। आने वाला समय बताएगा झूठ क्या है और सच क्या?

बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री को क्यों शरण दे रखा है?

हेमंत सोरेन ने कहा कि ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठ की बात करते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री जी जब वे शपथ ग्रहण कर रहे थे तो संविधान की किताब पर अपना माथा ठोक रहे थे। आप बोल रहे थे कि देश संविधान से चलेगा। कायदे कानून से चलेगा। हर वर्ग, हर समाज को हक अधिकार मिलेगा। मैं यह जानना चाहता हूं कि बांग्लादेश के साथ अंदर ही अंदर कोई समझौता है क्या? आज बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री का अपने यहां प्लेन क्यों उतारने दिया? उन्हें किस आधार पर शरण दे रखे हैं? यह बताइए, झारखंड में बिजली उत्पादन होता है और बांग्लादेश में सप्लाई करते हैं और बांग्लादेशी घुसपैठ की बात करते हैं। बांग्लादेश से जुड़े भारत की सीमा की सुरक्षा किसके जिम्मे हैं? भारत सरकार के जिम्मे में है। इसमें राज्य सरकार का कोई रोल नहीं है। बांग्लादेश से घुसपैठ करने वाले आपके शासित राज्यों से घुसकर आता है। वहां क्यों नहीं घुसपैठ रोकते हैं?

केंद्र सरकार ने पेंशन रोकी, हमने दी

हेमंत सोरेन ने कहा कि मंइयां सम्मान योजना क्या मुसलमान के लिए है, हिंदुओं के लिए है, सिखों के लिए, ईसाइयों के लिए है? नहीं यह योजना सभी के लिए है। ये लोग कहते हैं कि झारखंड सरकार पेंशन नहीं दे रही है। जबकि केंद्र सरकार से मिलने वाला पैसा आप लोगों ने रोक रखा है।

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...