वोटिंग से पहले बूथ का जायजा लेने पहुंचे SDM व SDPO

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा आज यानी 13 नवंबर को हो रहे उपचुनाव में वोटिंग का जायजा लेने और बूथ निरीक्षण करने के लिए कैमूर एसडीएम और एसडीपीओ पहुंचे। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि अभी हमलोग रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती में है। सुबह सात से मतदान शुरू हो गया है। लोग कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। लोगों से हम अपील करेंगे कि जितना हो सके मतदान करें। जिससे की हमारा वोटिंग परसेंटेज बढ़े। पहले मतदान फिर जलपान करें। सभी लोग आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। ताकि शांतिपूर्ण माहौल में वोटिंग को संपन्न कराया जाए।

रामगढ़ में कंट्रोल रूम से की जा रही मॉनिटरिंग

रामगढ़ में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार और एसपी ललित मोहन शर्मा सहित एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कई जगहों पर लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है। कई चरणों में मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है।

यह भी देखें :

कैमूर में बूथ नंबर 57 और 58 पर वोट का बहिष्कार

रामगढ़ विधानसभा सीट पर वोटिंग हो रही है। खबर है कि बूथ नंबर 57 और 58 पर ग्रामीणों ने पुलिया की मांग को लेकर वोट का बहिष्कार कर दिया है। मतदान केंद्र पर किसी भी राजनीतिक पार्टी के एजेंट नहीं पहुंचे हैं। बूथ नंबर 57 पर 1425 मतदाता और बूथ नंबर 58 पर 953 मतदाता हैं। मतदान केंद्र के पदाधिकारी ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे दी है। खडसरा गांव के रहने वाले दिनेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि अंडर पास या ओवर ब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का नारा दे दिया है।

Kaimur Voting 22Scope News
कैमूर में बूथ नंबर 57 और 58 पर वोट का बहिष्कार

हमारे लिए कोई जनप्रतिनिधि नहीं सुन रहा है – ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई लोकसभा और विधानसभा में हमलोग वोट देते आए हैं लेकिन हमारे लिए कोई जनप्रतिनिधि नहीं सुन रहा है। पांच रेलवे लाइन क्रॉस कर हमें मतदान करने के लिए जाना है। चाहे अपने निजी काम से बाजार जाना हो या बच्चों की पढ़ाई को लेकर कई बार दुर्घटना में छात्र और ग्रामीण अपनी जान गंवा चुके हैं। इसको लेकर कोई चिंतित नहीं है। इसीलिए हम लोग आज वोट का बहिष्कार कर रहे हैं। बूथ संख्या 57 के पीठासीन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह से अभी तक कोई भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नहीं आया है। सुनने में आया है कि लोगों ने रेलवे अंडरपास को लेकर वोट का बहिष्कार किया है।

Kaimur Voting 1 22Scope News
हमारे लिए कोई जनप्रतिनिधि नहीं सुन रहा है – ग्रामीण

यह भी पढ़े : विधानसभा उपचुनाव : बिहार की चार सीटों पर वोटिंग जारी

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...