गया की Deputy Mayor दिखी सड़क किनारे सब्जी दुकान पर, पढ़ें क्या है मामला…

गया: अक्सर लोग चुनाव लड़कर जीतने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं और चाहते हैं कि किसी तरह से एक बार जीत मिल जाए। अक्सर चुनाव जीत जाने के बाद लोगों के जीवन का स्तर ऊपर उठते हुए भी देखा जाता है लेकिन सोमवार को गया में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। गया शहर के केदारनाथ मार्किट में सड़क किनारे जमीन पर बैठ कर गया की उप मेयर सब्जी बेचती नजर आई। उप मेयर को सब्जी बेचते देख देख हर कोई दो मिनट के लिए ठिठक जरुर रहे थे।

लोगों के समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर क्या बात है कि डिप्टी मेयर चिंता देवी सड़क पर बैठ कर सब्जी बेच रही है। मामले में जब उप मेयर चिंता देवी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि डिप्टी मेयर बनने से कोई फायदा नहीं है। कोई तरजीह नहीं मिल रही है। न तो कोई पैसा मिल रहा है और न ही तरजीह। बैठक की भी जानकारी मुझे नहीं दी जाती है और डिप्टी मेयर बनने से कोई पैसा भी नहीं मिलता है। अपना काम नहीं करेंगे तो फिर घर का खर्च कैसे चलेगा इसलिए सब्जी बेचना शुरू की है।

बता दें कि चिंता देवी पहले गया नगर निगम में सफाई कर्मी थी और नगर निगम चुनाव में उन्होंने चुनाव लड़ा था। नगर निगम क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना समर्थन दिया और वह डिप्टी मेयर चुनी गई। उन्होंने बताया कि वह सोचती थी कि डिप्टी मेयर बन जाउंगी तो जिन्दगी बदल जाएगी लेकिन यहां न तो तरजीह मिल रही और न ही पैसा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Jamalpur में फूटपाथ दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन, की ये मांग

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Deputy Mayor Deputy Mayor Deputy Mayor Deputy Mayor

Deputy Mayor

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने बड़ी पटनदेवी मंदिर, छोटी पटनदेवी मंदिर तथा जल्ला हनुमान...

Patna:  मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने बड़ी पटनदेवी मंदिर और छोटी पटनदेवी मंदिर, पटना सिटी में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना...

हर घर नल का जल योजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा,...

Bihar: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में आज विभागीय मुख्यालय में मुंगेर, लखीसराय एवं जमुई प्रमंडलों में...

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित प्रौद्योगिकी केंद्र, बिहटा तथा चार एक्सटेंशन सेंटर- मुजफ्फरपुर,...

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नवनिर्मित प्रौद्योगिकी केंद्र, बिहटा (पटना) तथा चार एक्सटेंशन सेंटर-...

नवाचार, कौशल और रफ्तार पकड़ता बिहार: सचिव कुंदन कुमार ने किया...

Bihar:  बिहार में नवाचार, कौशल विकास और औद्योगिक प्रगति को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उद्योग विभाग के सचिव सह BIADA एवं Ida...

Big Breaking: Hemant Cabinet की बैठक खत्म, 15 प्रस्तावों पर लगी...

Jharkhand: झारखंड में आज 28 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन में Hemant Cabinet की बैठक हुई। बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर नुहर लगाई गई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img