पंजाब में भीषण सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

Desk. खबर पंजाब से है। बठिंडा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें आठ लोगों के मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक बस दुर्घटना का शिकार हो गयी। इसमें पांच लोगों की मौत पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 18 यात्री घायल बताये जा रहे हैं, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पंजाब में भीषण सड़क हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना को लेकर बठिंडा शहरी विधायक जगरूप सिंह गिल ने कहा कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने इलाज के दौरान गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया। गिल को बठिंडा के सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप सिंगला ने जानकारी दी। जब उन्होंने बठिंडा शहर के शहीद भाई मणि सिंह सिविल अस्पताल का दौरा किया, जहां वर्तमान में 18 घायल यात्रियों का इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा बठिंडा के जीवन सिंह वाला गांव के पास हुआ, जब एक बस पुल से टकराने के बाद नाले में गिर गई। एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चल रहा है। निजी बस तलवंडी साबो से बठिंडा शहर जा रही थी, तभी फिसलकर नाले में गिर गई। बचाव कार्यों की निगरानी के लिए शीर्ष नागरिक और पुलिस अधिकारी मौके पर हैं।

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...

International Yoga Day 2026: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह...

एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कर्मचारियों ने योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का...

Ranchi Airport News: इंडिगो ने घटाए 5 Flights के फेरे, यात्रियों...

रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की 5 उड़ानों के फेरे कम कर दिए गए हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों और विमानों की कमी का असर...