Bihar में धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है 500 का नकली नोट, पुलिस मुख्यालय ने…

पटना: बिहार में इन दिनों जाली नोटों का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मामले में सीआईडी के आईजी ने सभी जिले के डीएम और एसपी को पत्र लिख कर जाली नोटों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि इन दिनों राज्य में पांच सौ रूपये के जाली नोट का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने फीडबैक पुलिस मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि इन दिनों राज्य में जालसाज पांच सौ रूपये के जाली नोट बाजार में धड़ल्ले से चला रहे हैं। जाली नोटों पर रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की स्पेलिंग भी गलत लिखी हुई है जिसे बाजार में खुलेआम खपाया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-     Roads का ससमय गुणवत्तापूर्ण निर्माण हमारी प्राथमिकता, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Bihar

Bihar

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...