भागलपुर के नाथनगर रेलवे स्टेशन के पास विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत

भागलपुर : रेलवे स्टेशन नाथनगर के पश्चिमी केबिन के समीप एस एस प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय के दक्षिणी बाउंड्री वाल के पास झाड़ी में सुबह करीब पांच बजे एक जोरदार बम धमाका हुआ. जिसमे वहां पास में कचरा चुन रहे एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं सूचना पर पहुंचे रेल पुलिस ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. हालांकि अब तक उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है. सूचना मिलने पर सिटी एएसपी शुभम आर्य,स्थानीय थाना पुलिस, रेल पुलिस, स्वान दस्ता ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है.

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी. आवाज को सुनकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थाल पर पहुंचे. नाथनगर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. विस्फोट उस वक्त हुआ जब गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर कूड़ा चुन रहे एक शख्स ने कार्टून को उठाया. उसके कार्टून उठाते ही विस्‍फोट हो गया.

रिपोर्ट : नंदन कुमार झा

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...