Kolkata विश्व का दूसरा सबसे अधिक रेंगने वाला शहर है तो दिल्ली है इतने नंबर पर…

मंजेश कुमार

दिल्ली: देश में ढांचागत सुधार लगातार जारी है बावजूद इसके देश के तीन शहर सबसे अधिक भीड़भाड़ और भीषण यातायात वाले शहरों में अपना स्थान बनाया है। इसमें Kolkata विश्व का सबसे अधिक भीड़भाड़ वाली यातायात वाला दूसरा शहर है जबकि बंगलुरु और पुणे तीसरे और चौथे नंबर पर है। टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स ने अपने सर्वे रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है कि कोलंबिया का बैरेंक्विला शहर सबसे अधिक भीड़ वाला शहर है जबकि कोलकाता दूसरे, बंगलुरु तीसरे और पुणे चौथे स्थान पर है।

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता में 10 किलोमीटर की दुरी की यात्रा करने में औसतन 33 मिनट का समय लगता है तो बंगलुरु में भी औसतन 33 मिनट और पुणे में भी करीब 33 मिनट के करीब ही समय लगता है। विकास की गति के साथ ही शहरों में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन उस रफ्तार से सड़क की वृद्धि नहीं होने से शहर लगातार रेंगने को मजबूर है।

लंदन, क्योटो, लीमा और डबलिन दुनिया भर में धीमी रफ्तार से चलने वाले ट्रैफिक वाले अन्य प्रमुख शहरों में से हैं। भारत के शहरों में हैदराबाद और चेन्नई देश में चौथे और पांचवें स्थान पर हैं, जबकि मुंबई और अहमदाबाद छठे और सातवें स्थान पर हैं। भारतीय शहरों के चार्ट में नई दिल्ली 10वें स्थान पर है। वैश्विक स्तर पर हैदराबाद और चेन्नई 18वें और 31वें स्थान पर हैं। मुंबई और अहमदाबाद 39वें और 43वें स्थान पर हैं। धीमी रफ्तार से चलने वाले शहरों के अंतरराष्ट्रीय चार्ट में नई दिल्ली 122वें स्थान पर है।

भारतीय शहरों में लगातार ट्रैफिक की भीड़भाड़ से उत्पादकता, पर्यावरणीय स्वास्थ्य और निवासियों के जीवन की गुणवत्ता पर गंभीर असर पड़ता है। बता दें कि टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2024 के लिए डेटा 600 मिलियन से ज्यादा कनेक्टेड डिवाइस से एकत्र किया गया था। जिसमें टॉमटॉम एप्लिकेशन का इस्तेमाल करने वाले इन-कार नेविगेशन सिस्टम और स्मार्टफोन शामिल हैं, जो 62 देशों के 500 शहरों को कवर करते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   महाकुंभ 2025 के दौरान 45 करोड़ श्रद्धालुओं को स्नान करवाने का है योगी सरकार का संकल्प
Kolkata Kolkata Kolkata Kolkata

Kolkata

Highlights

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img