‘लगता है Cabinet छोड़ना पड़ेगा,’ आखिर मांझी ने क्यों कहा ऐसा कि…

Cabinet

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है इधर अब केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी एनडीए से नाराज दिखने लगे हैं। जीतनराम मांझी ने एक बार फिर मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीट नहीं मिलने की नाराजगी जाहिर की साथ ही उन्होंने कह दिया कि लगता है कि अब कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा। दरअसल केंद्रीय मंत्री मांझी मंगलवार को मुंगेर के योगीपुर रामपुर में पार्टी की विधानसभा स्तरीय सम्मेलन शामिल होने पहुंचे थे।

मुंगेर में वे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक बार फिर दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीट नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमने झारखंड में एक भी सीट की मांग नहीं की तो मुझे सीट नहीं मिली। कहा भी गया कि नहीं मांगे तो नहीं मिला। दिल्ली में भी मुझे सीट नहीं दी गई यह ठीक नहीं है। उन्होंने इस दौरान सवाल किया कि क्या यह न्याय है, क्या मेरा अस्तित्व है या नहीं?

हम फरियाने की बात नहीं करते हैं कि मुझे इतनी सीट चाहिए लेकिन हमारा जो आधार है उसके अनुसार तो मुझे सीट मिलनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि हम जहां भी जाते हैं हमारे कार्यक्रम में भीड़ आती है, लोग आते हैं। यह जनमानस हमारा है। लोग हमें वोट देने के लिए तैयार हैं, तब तो हमें सीट मिलना चाहिए। हम सिर्फ अपने फायदे की बात नहीं कर रहे हैं, इससे एनडीए का भी फायदा होगा। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि मुझे लगता है कि कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए सीट मांग रहे थे लेकिन उन्हें एक भी सीट नहीं मिली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा खुद 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो एक एक सीट पर जदयू और चिराग पासवान की लोजपा(रा) चुनाव लड़ रही है।

आज से पहले भी जीतनराम मांझी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीट नहीं मिलने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी जिसके बाद उन्हें राजद की तरफ से साथ आने का ऑफर भी मिलने लगा। राजद के ऑफर के बाद एक बार फिर जीतनराम मांझी ने न सिर्फ अपनी नाराजगी जाहिर की है बल्कि उन्होंने यह भी कह दिया कि लगता है कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा। अब जीतनराम मांझी के इस बयान के बाद बिहार की राजनीतिक पारा अपने आप ही चढ़ने लगेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    CM ने की किशनगंज जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा
Cabinet Cabinet Cabinet Cabinet Cabinet

Cabinet

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...