Hazaribagh : घूस लेते रंगेहाथ धराया पंचायत सचिव, ACB की बड़ी कार्रवाई…

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के ईचाक प्रखंड स्थित अलौंजा खुर्द पंचायत में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलौंजा खुर्द पंचायत के पंचायत सचिव को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिफ्तार किया है।

Hazaribagh : गिरफ्तार कर ले जाती एसीबी की टीम
Hazaribagh : गिरफ्तार कर ले जाती एसीबी की टीम

Hazaribagh : मनरेगा मजदूरी भुगतान के बदले मांग रहा था रिश्वत

अलौंजा खुर्द पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव रामेंद्र कुमार सिंह को एसीबी की टीम ने 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

ीबह min 1 22Scope News

जानकारी के मुताबिक पंचायत सचिव ने मनरेगा के योजना के तहत मजदूरी भुगतान के बदले रिश्वत की मांग की थी। लाभुक रिश्वत नहीं देना चाहता था और इसकी शिकायत उन्होंने एसीबी टीम हजारीबाग से कर दिया। शिकायत मिलने पर एसीबी ने जाल बिछाया और जैसे ही सचिव ने पैसे लिए उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Hazaribagh : मामले की जानकारी देता भुक्तभोगी
Hazaribagh : मामले की जानकारी देता भुक्तभोगी

गिरफ्तार पंचायत सचिव से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ACB की इस कार्रवाई से अन्य सरकारी दफ्तरों में खलबली मच गई है, जिससे घूसखोरी में लिप्त अन्य अधिकारियों पर भी दबाव बढ़ सकता है।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट–

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में मेडिकल एडमिशन की नई...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित...