उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर मुकेश सहनी ने कही ये बात …

मुजफ्फरपुर: उत्तर प्रदेश चुनाव के जरिये दिल्ली को साधने की तैयारी में मंत्री मुकेश सहनी जुटे हुए हैं. उनका मानना है कि दिल्ली में ही सभी कानून बनते हैं और दिल्ली पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश में जगह बनाना ज़रूरी है. मंत्री का कहना है कि बिहार में NDA गठबंधन की सरकार है और हम इसमें मजबूत पार्ट हैं, लेकिन अब BJP को यह बड़ा निर्णय लेना होगा कि हमारी दोस्ती कैसे आगे बढ़े. अगर हमारे मुद्दे को BJP सपोर्ट करेगी, तो हम यूपी के चुनाव में सहयोग करेंगे. हमारा मुद्दा मछुआरे के आरक्षण का है, जिस तरह बंगाल में आरक्षण मिला रहा है. उसी तरह उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मिले. उन्होंने कहा कि 2024 में हमारा लक्ष्य 125 सीटों का है. इसके लिए अभी से तैयारी चल रही है. उत्तर प्रदेश के बाद झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा राज्य में भी चुनाव लड़ेंगे और इसे लेकर के गांव-गांव तक पहुंचेंगे.

बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री ने कहा कि हमने अनशन किया, लाठियां खायी, लेकिन कुछ नहीं हुआ. अब सिस्टम में रहकर अपने समाज के लोगों के लिए कुछ बेहतर कर रहे हैं. इसलिए आगे भी सिस्टम में रहकर ही आरक्षण को भी लागू कराएंगे. मंत्री ने बातों-बातों में BJP के सांसद अजय निषाद पर भी निशाना साधा, हालांकि उनका नाम नहीं लिया. मेंत्री ने कहा कि उन्हें बोलवाया जा रहा है, वो खुद नहीं बोल रहे हैं. इसलिए हम उनकी बातों पर गौर नहीं करते, समय आने पर निश्चित रूप से जवाब दिया जाएगा.

रिपोर्ट- विशाल

उत्तर प्रदेश को हरा सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड टीम

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img