अमन साहू के भाई की औपबंधिक जमानत याचिका खारिज

रांची. गैंगस्टर अमन साहू के भाई आकाश साहू की औपबंधिक जमानत याचिका आज कोर्ट ने खारिज कर दी। आकाश साहू ने भाई अमन साहू के क्रियाकर्म में शामिल होने के लिए 13 दिनों की औपबंधिक जमानत के लिए कोर्ट से आग्रह किया था। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने रांची एसएसपी से रिपोर्ट मांगी थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

आकाश साहू की औपबंधिक जमानत याचिका खारिज

एनआईए के विशेष न्यायाधीश मधुरेश कुमार वर्मा की कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज की है। आकाश साहू फिलहाल होटवार जेल में बंद है। बता दें कि, 12 मार्च को लोअर कोर्ट स्थित एनआईए की विशेष अदालत में गैंगेस्टर अमन साहू को पेश किया जाना था। इससे पहले पलामू में पुलिस मुठभेड़ में वह मारा गया था।

अमन साव को झारखंड एटीएस छत्तीसगढ़ के रायपुर से वापस लेकर लौट रही थी। इसी क्रम में पलामू में पुलिस मुठभेड़ में अमन साहू मारा गया।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...