हाथरस से फरार छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी प्रोफेसर प्रयागराज से गिरफ्तार

लखनऊ : हाथरस से फरार छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी प्रोफेसर प्रयागराज से गिरफ्तार। यूपी के हाथरस से फरार चल रहे छात्राओं के यौन शोषण मामले के आरोपी प्रोफेसर रजनीश को पुलिस ने प्रयागराज से धर दबोचा है।

गिरफ्तार हुए फरार चल रहा छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी प्रोफेसर से पुलिस हिरासत में कड़ाई से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि छात्राओं के यौन शोषण के मामले में खुद को गिरफ्तार से बचाने के लिए अग्रिम जमानत के चक्कर में आरोपी प्रोफेसर रजनीश इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी लगाने को प्रयागराज पहुंचा था।

पूरे मामले का बृहस्पतिवार दोपहर खुलासा करते हुए हाथरस के SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि – ‘…थाना हाथरस गेट पुलिस एवं एसओजी टीम ने थाना हाथरस गेट अंतर्गत पीसी बागला डिग्री कॉलेज के चीफ प्रोक्टर प्रोफेसर डॉ रजनीश को धर दबोचा है।

…प्रोफेसर रजनीश को प्रयागराज जिले के सिविल लाइन थाना अंतर्गत सुभाष चौक से बीते 19 मार्च को ही गिरफ्तार किया गया। …प्रो रजनीश गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रयागराज अग्रिम जमानत प्राप्त करने के लिए गया था।’

गिरफ्तार प्रोफेसर की अपनी पत्नी से नहीं बनती…

हाथरस से फरार चल रहे छात्राओं के यौन शोषण मामले के आरोपी प्रोफेसर रजनीश ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने कई चौंकाने वाली जानकारियां साझा की हैं। पूरे मामले का खुलासा करते हुए बृहस्पतिवार दोपहर SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कई चौंकाने वाली जानकारी मीडिया को बताई।

SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि – ‘…धर दबोचा गया छात्राओं के यौन शोषण एवं उनके अश्लील वीडिय क्लिप बनाने का आरोपी  रजनीश कुमार मूल रूप से मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के ग्राम जाबरा का निवासी है।

…लेकिन इन दिनों यह आरोपी प्रोफेसर हाथरस जिला के चमनबिहार कालोनी में रहता रहा है। पुलिस को पूछताछ के दौरान दिए बयान में आरोपी प्रोफेसर ने बताया है कि वह वर्ष 2001 में पीसी बागला कॉलेज में बतौर शिक्षक नियुक्त हुआ।

…फिर वर्ष 2016 में वह इस कालेज में भूगोल विभागाध्यक्ष हो गया। जुलाई 2024 में उसे इस कालेज का चीफ प्रॉक्टर बनाया गया। उसकी शादी वर्ष 1996 में हुयी लेकिन कतिपय कारणों से उसकी कोई संतान नहीं हो पायी।

..और उसकी पत्नी के साथ उसके पारिवारिक संबंध भी अच्छे नहीं रहे हैं। इसी कारण उसका झुकान पराई नारियों की ओर हुआ और छात्राएं उस लिहाज से उसकी सहज शिकार थीं।’

इसी कालेज की छात्राओं ने खोली यौन शोषण के खेल की पोल।
इसी कालेज की छात्राओं ने खोली यौन शोषण के खेल की पोल।

छात्राओं संग रंगरेलियों का ऐसे बनाना शुरू किया वीडियो…

SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने गिरफ्तार छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी के प्रोफेसर की कुंडली का खुलासा किया। बृहस्पतिवार दोपहर मीडिया को ब्रीफ करते हुए आरोपी प्रोफेसर का SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने काला चिट्ठा खोला।

SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि – ‘…इसने दूसरी शादी के लिए अन्य लड़कियों से संपर्क किया और इसी दौरान एक लकड़ी जिससे इसके रिश्ते की बात प्रारम्भ हुई। वह एक दिन इसके घर पर आयी और आरोपी प्रोफसर ने उसके साथ शारिरिक संबंध बना लिया, परन्तु उसके साथ उसका विवाह नहीं हो सका।

…यह घटना उस दौरान वहां पर रखे हुये कम्प्यूटर सिस्टम में लगे वेब कैम में रिकार्ड हो गयी, जो तत्समय ऑन था। जब बाद में कम्प्यूटर चेक करने पर वेब कैम में इस घटना के रिकार्ड होने की जानकारी हुयी। 

…तभी से उसके दिमाग में अन्य लड़कियों विशेषकर अपने कॉलेज की छात्राओं के साथ शारिरिक संबंध बनाने और उसकी वीडियो रिकोर्ड करने की योजना उसके दिमाग में आई। फिर तो इसने अपने इसी शातिराना काम को अंजाम देना शुरू किया एवं अनेकों पोर्न वीडियो छात्राओं संग बनाए।

उनमें से पुलिस जांच में अब तक छात्राओं के यौन शोषण के 59 वीडियो क्लिप पुष्ट हो चुके हैं। परीक्षाओं में नंबर बढ़वाने और नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी प्रोफेसर रजनीश छात्राओं को अपनी बातों में उलझा लेता था। प्रोफेसर खुद ही अपने मोबाइल से छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड करता था।’

छात्राओं से यौन शोषण में गिरफ्तार आरोपी प्रोफेसर डॉ. रजनीश
छात्राओं से यौन शोषण में गिरफ्तार आरोपी प्रोफेसर डॉ. रजनीश

हाथरस में कॉलेज छात्राओं के यौन शोषण का ऐसे खुला राज…

बीते 18 मार्च को ही 22scope ने हाथरस में कॉलेज छात्राओं के यौन शोषण के मामले में आरोपी प्रोफेसर के फरार होने की खबर पब्लिश की थी। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को पूरे किस्से और आरोपी प्रोफेसर के चौंकाने वाले कारनामों का पुलिस ने खुलासा किया है।

SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि – ‘…डॉ रजनीश की हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज में 2001 में नियुक्ति हुई। वह भूगोल विभाग में प्रोफेसर के साथ कॉलेज का चीफ प्रोक्टर भी था। करीब एक महीने पहले केंद्रीय महिला आयोग सहित तमाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के पास एक गुमनाम शिकायती पत्र भेजा गया था।

छात्राओं से यौन शोषण में गिरफ्तार आरोपी प्रोफेसर डॉ. रजनीश
छात्राओं से यौन शोषण में गिरफ्तार आरोपी प्रोफेसर डॉ. रजनीश

…उसमें प्रोफेसर डाॅ. रजनीश के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। साथ ही छात्राओं के अश्लील वीडियो स्वयं बनाकर पोर्न साइट पर अपलोड करने की बात भी सामने आई थी। इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह से कराई।

…एएसपी को जांच के दौरान शिकायत में कुछ तथ्य सही मिले। हाथरस गेट कोतवाली के औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुनील कुमार की ओर से प्रोफेसर डॉ. रजनीश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

…कॉलेज ने मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रो रजनीश को निलंबित कर दिया। हाथरस के DM ने एक चार सदस्यीय जांच समिति गठित की। इस समिति में SDM सदर नीरज शर्मा अध्यक्ष, सीओ योगेंद्र कृष्ण नारयण, तहसीदार चंद्र प्रकाश सिंह व बीएसए स्वाति भारती को सदस्य बनाया गया।

…DM ने सात दिन के अंदर समिति से जांच पूरी कर आख्या मांगी। समिति मामले की जांच कर रही है। SP के स्तर पर इस मामले की पुलिस जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया।’

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!