Tuesday, October 21, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Ranchi: जंगल में मिला दिव्यांग युवक का अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घाघरा गांव के चामा खूंटियारी जंगल में 20 वर्षीय दिव्यांग युवक सोमरा कुजुर (पिता – जयु कुजुर) की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारों ने शव को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया।Ranchi: युवक का अधजला शव मिला मंगलवार सुबह बेड़ो पुलिस को सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जंगल से युवक का अधजला शव बरामद किया है। शव की स्थिति बेहद भयावह थी। जानकारी के अनुसार, शव की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की डंडे...

Bokaro: स्टील प्लांट में हादसा, इलेक्ट्रिकल फ्लैश की चपेट में आकर दो मजदूर झुलसे

Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS-1) विभाग में काम कर रहे दो मजदूर इलेक्ट्रिकल फ्लैश की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।Bokaro: कैसे हुआ हादसा? मंगलवार दोपहर करीब, SMS-1 विभाग के एरिया रिपेयर शॉप में यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, बीएसएल कर्मचारी देवरथ और ठेका मजदूर शक्ति एक इलेक्ट्रिकल पैनल में कार्य कर...

Realme GT 8 Pro हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा वाले इस फोन की जानिए कितनी कीमत है

Desk. Realme GT 8 Pro और Realme GT 8 को कंपनी ने चीन में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन ब्रांड के प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में आते हैं और इनमें कई पावरफुल फीचर्स दिए गए हैं। खास बात ये है कि Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, R1 X ग्राफिक्स चिप, और 7000mAh बैटरी जैसे दमदार स्पेसिफिकेशन्स मिलते हैं।Realme GT 8 Pro स्पेसिफिकेशन्सडिस्प्ले: 6.79 इंच QHD+ AMOLED स्क्रीन रिफ्रेश रेट: 144Hz ब्राइटनेस: 7000 Nits पीक ब्राइटनेस प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ग्राफिक्स: R1 X ग्राफिक्स चिप RAM...

Big Breaking : बीजेपी को बड़ा झटका, ताला मरांडी ने थामा झामुमो का दामन…

Big Breaking 

Sahebganj : झारखंड की सियासत में आज एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बोरियो से पूर्व विधायक ताला मरांडी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। उन्होंने भोगनाडीह में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

Big Breaking : बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने दिया इस्तीफा, जेएमएम में हो सकते हैं शामिल! 

Big Breaking : वैचारिक मतभेदों की वजह से दिया इस्तीफा

ताला मरांडी का यह फैसला झारखंड की राजनीति में भाजपा के लिए एक गंभीर झटका माना जा रहा है। मरांडी ने अपने त्यागपत्र में साफ तौर पर लिखा है कि उन्होंने यह निर्णय “वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों और वैचारिक मतभेदों” के चलते लिया है। उन्होंने भाजपा को दिए गए अवसरों के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस फैसले में किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं है।

पीूबी 22Scope News

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Accident : दनुआ घाटी में फिर सड़क हादसा, 40 फीट गहरी खाई में गिरी चावल लदी दो ट्रक… 

ताला मरांडी ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित सदस्य रहा हूँ। पार्टी द्वारा दिए गए अवसरों के लिए मैं आभार प्रकट करता हूँ। वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों एवं वैचारिक मतभेदों के चलते मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। मेरा यह निर्णय गहन विचार-विमर्श के पश्चात लिया गया है।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री Hemant Soren ने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के दिवंगत पिता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि… 

Big Breaking : संथाल परगना में बड़े आदिवासी नेता के रुप में जाने जाते हैं ताला मरांडी

Big Breaking : बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने दिया इस्तीफा, जेएमएम में हो सकते हैं शामिल!
Big Breaking : बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने दिया इस्तीफा, जेएमएम में हो सकते हैं शामिल!

बताते चलें कि ताला मरांडी संथाल परगना क्षेत्र के एक प्रमुख आदिवासी नेता माने जाते हैं। वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और 2014 में बोरियो विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। पार्टी में उनका कद काफी बड़ा रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में उन्हें संगठन में अपेक्षित महत्व नहीं मिल रहा था, जिससे वे आंतरिक रूप से असंतुष्ट थे।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Murder : युवक की हत्या से मचा बवाल, उग्र भीड़ ने किया सड़क जाम, स्थिति तनावपूर्ण… 

भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ताला मरांडी का स्वागत करते हुए इसे झामुमो के लिए “मजबूती की दिशा में बड़ा कदम” बताया। उन्होंने कहा कि ताला मरांडी जैसे अनुभवी नेता का साथ मिलना पार्टी के संथाल परगना क्षेत्र में प्रभाव को और सशक्त करेगा।

 

Related Posts

अवैध पत्थर उत्खनन पर सियासी तूफान: बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को...

Sahibganj: जिले के बोरियो अंचल में अवैध पत्थर उत्खनन के गंभीर आरोपों को लेकर राज्य की सियासत में हलचल मच गई है। भाजपा प्रदेश...

Sahibganj: गंगा तट पर मृत डॉल्फिन मिलने से हड़कंप, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट...

Sahibganj: जिले के मोकिमपुर पंचायत के शोभापुर गांव में गुरुवार की शाम उस समय हलचल मच गई, जब गंगा नदी के किनारे एक मृत...

Sahibganj Witchcraft Accusation: डायन-बिसाही के आरोप में Tribal Elder को पेड़...

साहिबगंज में डायन-बिसाही के आरोप में पहाड़िया जनजाति के बुजुर्ग को पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना ने Tribal Area में...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel