विश्वामित्र सेना द्वारा निःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन, 20 को होगा संपन्न

बक्सर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के नेतृत्व में श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम, सिक्टोना, इटाढ़ी प्रखंड और बक्सर में निःशुल्क यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह पुनीत कार्य रविवार 20 अप्रैल 2025 को गुरुकुलम के पावन प्रांगण में संपन्न होगा। जिन ब्राह्मण बंधुओं के पुत्रों का जनेऊ संस्कार अभी तक नहीं हुआ है वे समय पर गुरुकुल में पधारकर पंजीयन करा सकते हैं एवं रसीद प्राप्त कर इस आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

Goal 6 22Scope News

शास्त्रों के अनुसार, यज्ञोपवीत संस्कार के बिना ब्राह्मण कुल में जन्म लेकर भी कोई सत्कर्म पूर्ण नहीं होता

गुरुकुल के आचार्य पंडित रंगनाथ द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्रों के अनुसार, यज्ञोपवीत संस्कार के बिना ब्राह्मण कुल में जन्म लेकर भी कोई सत्कर्म पूर्ण नहीं होता। संध्या, गायत्री जप, वेदों का अध्ययन और कर्मकांडों में भागीदारी सभी यज्ञोपवीत के बिना अधूरी मानी जाती है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समाज में कई लोग या तो खर्च की वजह से या प्रमादवश, समय पर जनेऊ संस्कार नहीं कराते जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। शास्त्रों में स्पष्ट रूप से वर्णित है कि ब्राह्मण का यज्ञोपवीत संस्कार आठ वर्ष पूर्ण होने से पूर्व, क्षत्रिय का 11 वर्ष और वैश्य का 15 वर्ष की अवस्था से पहले कर देना चाहिए।

Vishwamitra Sena 1 2 22Scope News

यज्ञोपवीत धारण करने से व्यक्ति देवताओं और पितरों के पूजन तथा तर्पण के योग्य बनता है

यज्ञोपवीत धारण करने से व्यक्ति देवताओं और पितरों के पूजन तथा तर्पण के योग्य बनता है। साथ ही यह आत्मबल और आध्यात्मिक सुरक्षा का प्रतीक भी है। गुरुकुल परिवार सभी प्रबुद्ध जनों से आग्रह करता है कि इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं एवं अधिकाधिक संख्या में विप्र बालकों का पंजीकरण कराकर उन्हें यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भेजें। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है और गुरुकुल की ओर से आवश्यक सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

यह भी पढ़े : पहली बार विश्वामित्र सेना रामनवमी पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से करेगी पुष्प वर्षा

Sahibganj Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या,...

 साहिबगंज के मोहनपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की...

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...