‘Operation Sindoor’ को लेकर मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक, सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों की कड़ी निगरानी हेतु उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मियों एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों की छट्टियां रद्द कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग एवं कानून व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मियों को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है।

Goal 22Scope News

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राज्य के सभी सीमावर्ती जिलों में पूरी तरह चौकसी रखें

बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राज्य के सभी सीमावर्ती जिलों में पूरी तरह चौकसी रखें। आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जाय तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं पर कड़ी नजर रखें। सीमावर्ती जिलों के सभी महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी जाय और लगातार सघन गश्ती की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थानों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर पूरी सर्तकता बरतें। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया और अन्य हैंडल के माध्यम से फर्जी खबरों एवं अफवाहों को पूरी सख्ती से रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है और सरकार इस मामले में पूरी तरह सजग एवं सर्तक है।

यह भी देखें :

आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है – नीतीश कुमार

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास एवं गर्व है। मुख्यमंत्री ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में राज्य के सीमावर्ती जिलों के वरीय अधिकारियों के साथ पूर्णिया में 10 मई को उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे। बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार उपस्थित थे।

Bihar Gover 22Scope News

यह भी पढ़े : पाकिस्तान का Defense System तबाह, भारत ने 15 शहरों पर पाकिस्तान के हमले को किया विफल…

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img