
पटना: RJD ने 11 जून से राज्यव्यापी जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम की शुरुआत करने का ऐलान किया है। इस अभियान के माध्यम से जनता को 1990 से पहले और बाद के बिहार की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। युवा RJD के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि यह विशेष अभियान RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन से शुरू होगा।
अभियान का उद्देश्य बिहार की जनता को न केवल तेजस्वी यादव के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत कराना है, बल्कि आने वाले समय में उनके नेतृत्व में प्रस्तावित योजनाओं और विकास मॉडल की भी जानकारी देनी है।
तेजस्वी यादव के कार्यों को विस्तार से बताएगी
राजेश यादव ने कहा कि 1990 से पहले का बिहार किस स्थिति में था और लालू प्रसाद यादव के शासन के बाद बिहार में क्या बदलाव आए, इसे जनता के सामने लाया जाएगा। साथ ही, 17 महीने के उपमुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान तेजस्वी यादव ने जो काम किए, उन्हें भी विस्तार से बताया जाएगा’।
युवा RJD पूछेगी कई सवाल
युवा आरजेडी इस अभियान के जरिए सरकार से यह भी सवाल पूछेगी कि 65 फीसदी आरक्षण लागू क्यों नहीं हो पाया। अब तक युवा आयोग का गठन क्यों नहीं हुआ। पार्टी का मानना है कि यह दोनों मुद्दे राज्य के युवाओं के भविष्य से सीधे जुड़े हुए हैं, और नीतीश सरकार की नीतियों ने युवाओं को सिर्फ निराश किया है। अभियान के अंतर्गत आरजेडी कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर जाकर जनसंवाद स्थापित करेंगे। विशेष रूप से युवाओं और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं को इस मुहिम का केंद्र बिंदु बनाया जाएगा।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- जून तक राज्य की ग्रामीण सड़कों से खत्म होंगे गड्ढे, इतने किलोमीटर की सड़कों का होगा कायाकल्प
पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट
Highlights




